Benefits Of Rubbing Mustard Oil On Feet Sole: हम सभी खाना पकाने में सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। सरसों का तेल कई तरह से स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। यहत पोषक तत्वों से भरपूर है और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत है। सरसों के तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। इसमें ओमेगा-3, 6 जैसे सैचुरेटेड फैट भी हैं। क्या आप जानते हैं कि सरसों के तेल को शरीर पर लगाना भी बहुत फायदेमंद है? सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से बहुत लाभ मिलता है। यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करने वाली स्किन क्रीम की तरह भी काम करता है।
पैर के तलवों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश करने या रगड़ने से भी स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। हम इस लेख में पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाने के फायदे (pair ke talwe me sarso ka tel lagane ke fayde), इसे लगाने का सही समय और तरीका बता रहे हैं।
पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाने के फायदे- Benefits Of Appying Mustard Oil On Feet Sole Benefits In Hindi
- अच्छी नींद आती है: पैर के तलवों की मालिश करना अनिद्रा से छुटकारा पाने का एक प्रभावी उपाय है। रात को बिस्तर पर जाने से पहले पैर के तलवों की मालिश करने से थकान, तनाव और दिमाग शांत होता है।
- महिलाओं के लिए लाभकारी है: पैरों की सरसों के तेल से मालिश करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, दर्द और असामान्य ब्लड फ्लो की समस्या दूर होती है।
- मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है: पैरों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश करने से तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इससे आपको शांत और खुश रहने में मदद मिलती है।
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है: यह नुस्खा हाथ-पैर सुन्न होने या सनसनी होने की समस्या को दूर करने में बहुत प्रभावी है, क्योंकि यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
- पेट को स्वस्थ बनाए रखना: पैर के तलवों की मालिश करने से वात दोष को नियंत्रित किया जा सकता है। यह भी अपच, ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, सूजन और पेट में सूजन को दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढें: क्या आपको भी आते हैं सोते समय झटके? जानें इस समस्या का कारण, लक्षण और इलाज
इसे भी पढें: अलसी के तेल से करें शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाने का सही समय और तरीका क्या है?- Best Time To Apply Mustard Oil On Foot Sole In Hindi
आयुर्वेद में पैर के तलवों को रात को सोने से पहले मालिश करना बहुत फायदेमंद बताया गया है। रात को सोने से 30 से 40 मिनट पहले पैर के तलवों पर सरसों का तेल गर्म करके मालिश करें। लेकिन मालिश करने से पहले पैरों को अच्छी तरह धो जरूर लें।
All Image Source: Freepik.com
Read Next
बच्चों के साथ समय बिताकर एंग्जायटी कम करते हैं Shah Rukh Khan, जानें फैमिली टाइम क्यों है जरूरी?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version