Doctor Verified

प्रियंका चोपड़ा तलवों पर रगड़ती हैं लहसुन, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तलवों पर लहसुन रगड़ती नजर आ रही हैं। यहां जानिए, पैरों में लहसुन रगड़ने से क्या होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रियंका चोपड़ा तलवों पर रगड़ती हैं लहसुन, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे


ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया में 'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान प्रियंका को जब भी समय मिलता है, वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ कई फोटोज और वीडियोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिसे देखने के बाद से फैंस उन्हें भारत की असली 'देसी गर्ल' बोल रहे हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोई उनके पैर के तलवों पर कच्चे लहसुन की कलियां रगड़ता दिखाई दे रहा है। बता दें कि, औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है और आयुर्वेद में लहसुन को कई तरीकों से अलग-अलग समस्याओं में इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हम ने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है, डॉक्टर ने तलवों पर लहसुन रगड़ने के फायदों के बारे में बताया है।

पैरों में लहसुन रगड़ने से क्या होता है? - What Does Rubbing Garlic On Your Feet Do

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कोई उनके पैरों के तलवों पर लहसुन की कलियों को रगड़ (Rubbing garlic on feet) रहा है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए जब हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और घरेलू उपायों का महत्वपूर्ण स्थान है। इनमें से एक उपाय पैरों के तलवों पर लहसुन से मालिश करना भी है। डॉक्टर ने बताया कि औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन की तासीर तिक्त, कषाय और उष्ण होती है। इसका इस्तेमाल सदियों से अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, लहसुन का उपयोग पैरों के तलवों पर करने से शरीर को अनेक लाभ मिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: लहसुन को काटकर तुरंत खाने से सेहत को नहीं मिलते लाभ, एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका

rubbing garlic

चूंकि, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां का मौसम बेहद ठंडा है तो ऐसे में पैर के तलवों पर लहसुन रगड़ने से शरीर को गर्मी मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। डॉक्टर ने बताया कि मनुष्यों के पैरों के तलवों में मर्म स्थान होते हैं, ऐसे में जब इन मर्म स्थान की मालिश होती है तो इसका अच्छा असर पूरे शरीर पर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: चबाना या निगलना: किस तरह से लहसुन का सेवन करना होता है ज्यादा फायदेमंद?

1. पैर के तलवों पर लहसुन रगड़ने से हीट उत्पन्न होती है, जो कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ट्रिगर करती है।

2. लहसुन को पैर में रगड़ने से खून में भी गर्मी बढ़ती है, जिससे शरीर में गर्मी आती है।

3. जिन लोगों के पैर ठंडे रहते हैं या ठंडे मौसम में कारण पैर ठंडे हैं तो तलवों पर लहसुन रगड़ने से गर्माहट मिल सकती है।

4. नियमित रूप से पैरों के तलवों पर लहसुन मलने (रगड़ने) से सर्दी, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है।

5. लहसुन में ऐसे गुण होते हैं जो मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।

6. जिन लोगों को थकान रहती है उनके लिए पैरों पर लहसुन रगड़ना लाभकारी हो सकता है। पैरों के तलवों पर लहसुन रगड़ने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और थकान की समस्या कम होती है।

पैरों के लिए लहसुन का उपयोग कैसे करें?

लहसुन की कुछ कलियों को छीलकर कद्दूकस कर लें या कूट लें। इसके बाद तैयार किए गए लहसुन से कुछ मिनट तक तलवों की हल्के हाथों से मालिश करें ताकि लहसुन के गुण त्वचा में अवशोषित हो सकें। 15 से 20 मिनट के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धोएं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ध्यान रखें, किसी भी नए उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

All Images Credit- @priyankachopra Instagram

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार इन 3 नेचुरल ड्रिंक्स को पीने से दूर होगी स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या, जानें रेसिपी

Disclaimer