अधिकांश भारतीय घरों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन खाने के स्वाद का बढ़ाने के साथ ही साथ आपकी सेहत के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होता है। लहसुन को कई तरीकों से खाया जा सकता है, लेकिन कुछ लोग लहसुन खाते समय गलतियां करते हैं। कुछ लोग लहसुन को बारीक काटकर उसे तुरंत खाने पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, जबकि इस तरह से लहसुन खाने से आपको इसके फायदे नहीं मिलते हैं। आइये डाइटिशियन दीपशिखा जैन से जानते हैं लहसुन को काटने के बाद तुरंत क्यों नहीं खाना चाहिए।
तुरंत पकाकर क्यों नहीं खाएं लहसुन?
दीपशिखा जैन के मुताबिक लहसुन को काटकर उसे तुरंत नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको इससे मिलने वाले फायदे ठीक तरह से नहीं मिल पाते हैं।लहसुन को काटकर उसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक रखें। दरअसल, इसमें इसमें एलिसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को हेल्दी रखने के साथ ही अस्थमा को भी दूर करता है। लहसुन को काटकर तुरंत खाने पर यह कंपाउंड शरीर में ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाता है। इसका लाभ उठाने के लिए आपको इसे कम से कम 10 से 20 मिनट के अंतराल के बाद ही खाना चाहिए।
View this post on Instagram
लहसुन खाने के फायदे
- लहसुन खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम हेल्दी रहता है, जिससे हार्ट सुचारू रूप से काम करता है।
- इसमें मिलने वाला एलिसिन शरीर में खून को गाढ़ा होने से रोकने में मदद करता है।
- लहसुन को भुनकर खाने से सर्दी-जुकाम में भी फायदा मिलता है।
- लहसुन खाने से इम्यून सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे इम्य़ूनिटी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें - लहसुन का इन 5 तरीकों से करें सेवन, शरीर को मिलेंगे पूरे फायदे
ज्यादा लहसुन खाने के नुकसान
- ज्यादा लहसुन खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस और डायरिया आदि हो सकती है।
- बहुत ज्यादा लहसुन खाने से शरीर में ब्लीडिंग और एलर्जिक रिएक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लहसुन खाना नुकसानदायक हो सकता है।
- इसे ज्यादा खाने से आपको हार्ट बर्न भी हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version