Expert

मानसून में लहसुन खाने से सेहत को म‍िलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

Garlic Benefits: मानसून में लहसुन खाने से शरीर को बीमारी और इंफेक्‍शन से लड़ने में मदद म‍िलती है और इम्‍यून‍िटी मजबूत बनती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में लहसुन खाने से सेहत को म‍िलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका


Benefits of Eating Garlic in Monsoon: लहसुन का सेवन सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। लहसुन में व‍िटाम‍िन-बी6, व‍िटाम‍िन-सी, मैंगनीज, कैल्शियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, पोटैशियम, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। लहसुन का सेवन करने से बीपी को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। लहसुन की मदद से ह्रदय रोगों के खतरे को भी कम क‍िया जा सकता है। लहसुन में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। मानसून के द‍िनों में बैक्‍टीर‍ियल और वायरल इंफेक्‍शन का प्रकोप ज्‍यादा होता है। ऐसे में आपको डाइट में ऐसी चीजों को शाम‍िल करना चाह‍िए ज‍िससे शरीर को बीमारी और इंफेक्‍शन से बचाया जा सके। सर्दी-जुकाम, गले में खराश आद‍ि समस्‍याओं से न‍िपटने के ल‍िए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। इस लेख में जानेंगे मानसून के द‍िनों में लहसुन खाने के फायदे (Garlic Benefits in Hindi)। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइट‍िश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की। 

benefits of eating garlic

मानसून में लहसुन खाने के फायदे- Benefits of Eating Garlic in Monsoon

मानसून में लहसुन का सेवन करने से कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ म‍िलते हैं- 

  1. लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को इंफेक्‍शन से लड़ने में मदद करता है। मानसून में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्‍शन का खतरा ज्‍यादा होता है ज‍िससे बचने के ल‍िए लहसुन का सेवन करना चाह‍िए।
  2. लहसुन में एंटीवायरल और एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं। मानसून में सर्दी और खांसी के लक्षणों को कम करने के ल‍िए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है।
  3. मानसून में पाचन क्र‍िया ब‍िगड़ जाती है। लहसुन का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। लहसुन खाने से पेट की गैस, ब्‍लोटि‍ंग और अन्‍य पाचन समस्‍याओं को दूर करने में मदद म‍िलती है।   
  4. लहसुन में एंटीफंगल गुण होते हैं। मानसून के द‍िनों में फंगल इंफेक्‍शन का खतरा ज्‍यादा होता है। मानसून में नमी के कारण फंगल इंफेक्‍शन हो सकता है। इससे बचने के ल‍िए लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। 
  5. मानसून के समय, गलत खानपान के कारण शरीर में व‍िषाक्‍त पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है। इसके जोख‍िम को कम करने के ल‍िए, मानसून में लहसुन का सेवन करें। लहसुन की मदद से शरीर को ड‍िटॉक्‍स‍िफाई करने में मदद म‍िलती है।

इसे भी पढ़ें- पेट की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लहसुन, जानें फायदे

लहसुन खाने का सही तरीका- How to Include Garlic in Diet 

  • सुबह खाली पेट कच्‍चा लहसुन खा सकते हैं। 
  • सुबह खाली पेट एक या दो लहसुन की कलियां चबाकर खा सकते हैं।
  • शहद के साथ भी कच्चा लहसुन खा सकते हैं ताकि इसका तीखापन कम हो सके।
  • एक ग‍िलास पानी में लहसुन की कुछ कल‍ियों को उबालकर, लहसुन का पानी पी सकते हैं। 
  • एक गिलास पानी में लहसुन की 2-3 कलियां कुचलकर डालें। इसे रातभर छोड़ दें और सुबह खाली पेट पी सकते हैं। 
  • लहसुन की कलियों को छीलकर पीस लें और इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप सब्जी, दाल, चटनी या सूप में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • लहसुन को सब्‍जी, दाल और सूप के फॉर्म में डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। 
  • रोज 1-2 लहसुन की कलियां खाना पर्याप्त होता है। ज्‍यादा मात्रा में सेवन करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

मॉनसून में फ्राइड चीजें खाने से हो सकते हैं ये 4 नुकसान, बरतें सावधानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version