ज्यादातर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस, पेट में दर्द आदि परेशान करती हैं। इनसे बचने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लहसुन किसी औषधी से कम नहीं है। इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन बी1, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम आदि गुण पाए जाते हैं। शरीर में रोग प्रतिरोधक बढ़ाने के लिए भी रोजाना खाली पेट लहसुन की दो कलियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में पेट के लिए लहसुन के फायदे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. अपच से राहत दिलाए लहसुन
अपच से छुटकारा पाने के लिए लहसुन एक कारगर उपाय है। अपच के इलाज के लिए लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं। लहसुन की चाय बनाने के लिए बर्तन में एक कप पानी डालें। लहसुन को कूटकर पानी में डालें। उसमें एक चम्मच काली मिर्च डालकर पानी को उबलने दें। 5 से 6 मिनट पानी उबलने के बाद, चाय को छान लें। इसे पीने से पेट में दर्द की समस्या भी दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- शरीर की सूजन कम करे लहसुन, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
2. एसिडिटी दूर होगी
पेट में हो रही एसिडिटी दूर करने के लिए लहसुन का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है। काढ़ा बनाने के लिए काला नमक, लहसुन की कलियों का पेस्ट, हींग, अजवाइन को पानी में मिलाकर उबालें। 5 मिनट तक पानी उबलने के बाद उसे छान लें। इस काढ़े को पीने से पाचन क्रिया बेहतर होगी और एसिडिटी से राहत मिलेगी।
3. पेट की गैस का इलाज
लहसुन की दो कलियां पानी के साथ सुबह खाली पेट निगल जाएं, तो पेट की गैस से छुटकारा मिल सकता है। लहसुन पाउडर के साथ, जीरा, अजवाइन, सौंध को धीमी आंच पर भून लें। भूनने के बाद इसे बारीक पीस लें। एक बाउल में मिश्रण को डालकर काला नमक मिलाएं और पानी के साथ सेवन करें।
4. पेट में कीड़े नहीं होंगे
लहसुन में एलिकिन नाम का तत्व पाया जाता है। ये एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन करने से पेट में कीड़ों की समस्या से बचाव संभव हो पाता है। लहसुन के छिलके निकालने के बाद उसे मिक्सी में डालकर पीस लें। पेस्ट को धूप में रखकर सुखाएं। जब पेस्ट अच्छी तरह से सूख जाए, तो उसे पीसकर पाउडर बना लें। 1 चम्मच लहसुन का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें। हफ्ते में 2 से 3 बार लहसुन के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
5. आंतों के लिए लहसुन फायदेमंद
छोटी आंत के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिए लहसुन का सेवन प्रभावी माना जाता है। लहसुन का सीमित सेवन ही आंत के लिए फायदेमंद होता है। ज्यादा लहसुन खा लेने से पेट खराब भी हो सकता है। लहसुन की कलियों को घी में भूनकर खा सकते हैं। सूप या सब्जी में लहसुन का पेस्ट मिलाकर भी खा सकते हैं।
लहसुन का ज्यादा सेवन करने से सीने में जलन हो सकती है इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका प्रयोग करें। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version