शरीर की सूजन कम करे लहसुन, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Garlic for Inflammation: लहसुन की मदद से सूजन को कम किया जा सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिलेंगे। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर की सूजन कम करे लहसुन, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Garlic for Inflammation : सूजन शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। अधिकतर लोगों को हाथ, पैर और मुंह में अधिक सूजन की शिकायत होती है। अधिकतर लोग सूजन की समस्या होने पर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। यह परेशानी त्वचा, जोड़ों और शरीर के अन्य टिश्यूज में हो सकती है। खासतौर पर जब चेहरा फूला हुआ रहता है तो व्यक्ति काफी अस्वस्थ फील करता है।  आमतौर सूजन की समस्या खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है, लेकिन अगर लंबे समय तक यह परेशानी बनी रहे तो डॉक्टर से परामर्श की जरूरत होती है। अगर आपको सूजन की शिकायत है तो लहसुन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। लहसुन की मदद से शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं सूजन में कैसे प्रभावी है लहसुन और इसके कैसे करें इस्तेमाल? 

लहसुन से सूजन करें कम

लहसुन हमारे शरीर के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में कार्य करता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या है तो लहसुन का उपयोग करेँ। इससे आपको सूजन से काफी आराम मिलेगा। खासतौर पर अर्थराइटिस से ग्रसित मरीजों के लिए लहसुन काफी असरदार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूजन कम करने के लिए लहसुन का कैसे करें इस्तेमाल?

सूजन कम करने के लिए लहसुन का प्रयोग

सूजन कम करने में लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। आइए जानते हैं इस्तेमाल का तरीका-

1. लहसुन की चाय

शरीर की सूजन को कम करने के लिए लहसुन की चाय का सेवन करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी में 2 से 3 लहसुन की कलियों को डालकर अच्छी तरह उबाल लें. अब इसे एक कप में छानकर इसमें थोड़ा सा शहद डालकर पिएं। इससे सूजन कम की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें - लहसुन से करें सिरदर्द दूर, ऐसे करें इस्तेमाल 

2. खाली पेट खाएं लहसुन

रोजाना खाली पेट लहसुन चबाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। यह न सिर्फ शरीर की सूजन कम कर सकता है। बल्कि कैंसर से भी बचाव कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना खाली पेट 4 लहसुन की कलियों को चबाएं। लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो। साथ ही अर्थराइटिस जैसी परेशानी में होने वाले सूजन को कम कर सकता है। 

3. लहसुन और लौंग

सूजन को कम करने के लिए लहसुन और लौंग का मिश्रण काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 सूती कपड़े में 2 से 3 लहसुन की कलियां और लौंग डाल लें। अब इसे हल्का सा गर्म करके प्रभावित स्थान की सिंकाई करें। इससे सूजन कम होगी। 

4. लहसुन का लेप

शरीर की सूजन को घटाने के लिए लहसुन के लेप को आप सीधेतौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 से 3 लहसुन की कलियों को पीसकर इसका पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगाएं और एक कपड़े से बांध लें। इससे सूजन को घटाया जा सकता है। 

5. लहसुन और अदरक

लहसुन और अदरक का पेस्ट भी आपके शरीर की सूजन को घटा सकता है। इसका यूज करने के लिए लहसुन और सूजन को एक साथ लेकर पीस लें। अब इसे हल्का सा गर्म करके प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे सूजन को कम की जा सकती है। 

शरीर की सूजन को घटाने के लिए लहसुन काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आफकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में लहसुन का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह लें।

 

 

Read Next

घुटनों के दर्द और सूजन से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

Disclaimer