घुटनों के दर्द और सूजन से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

Home Remedies For Knee Pain And Swelling: घुटनों में दर्द और सूजन की परेशानी काफी लोगों को होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
घुटनों के दर्द और सूजन से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय


आजकल घुटनों में दर्द और सूजन होना काफी आम बात है। पहले ये परेशानी केवल बुजुर्गों में देखी जाती थी लेकिन अब खराब लाइफस्टाइल, घंटो लैपटॉप के आगे काम करना, खाने पर ध्यान न देना और बैठने के गलत तरीकों के कारण अब युवाओं में भी घुटनों में दर्द और सूजन की परेशानी आम हो गई है। इस समस्या के बढ़ने पर लोग कई बार महंगी दवाईयों का सेवन करते हैं, मगर इन दवाइयों के ज्यादा सेवन से शरीर को इनकी आदत लग सकती है और लंबे समय में इनके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी घुटनों में दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है।

अदरक

अदरक का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित अदरक का सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। घुटनों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए अदरक को सब्जी, चटनी और अचार के साथ जरूर खाएं। अदरक पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ खांसी और जुकाम से भी राहत देता है।

सरसों का तेल

सरसों के तेल को गर्म करके घुटने पर लगाने से घुटनों में दर्द और सूजन कम होती है। सरसों का तेल घुटनों पर लगाने से नसों में खून का प्रवाह बढ़ता है, जिससे दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। सरसों के तेल को गर्म करते समयअगर इसमें लहसुन की कुछ कलियां मिला ली जाएं, तो ये दर्द से बहुत जल्दी आराम दिला सकता है।

कपूर का तेल 

कपूर का तेल घुटनों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। कपूर में पेन-रिलीविंग गुण होते हैं, जो घुटनों के दर्द को कम करने में मददगार होते हैं। नियमित इस तेल से मालिश करने से घुटने के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। कपूर के तेल को घुटनों पर लगाने से रक्त संचार बढ़ता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।

हल्दी

हल्दी का दूध शरीर की कई बीमारियों को दूर करता है। रात को रोज हल्दी वाला दूध पीने से घुटने में सूजन और दर्द कम हो सकती है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। दूध में हल्दी मिलाने से ये मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी और जुकाम को दूर करने में मदद करता है। हल्दी वाला दूध पीने से घुटने की चोट भी ठीक होती है। 

Home Remedies For Knee Pain And Swelling

सेब का सिरका

सेब का सिरका घुटनों में दर्द और सूजन को कम करता है। सेब के सिरके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो घुटने के दर्द और सूजन से राहत देते हैं। सेब का सिरका इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में 1 से 2 चम्मच सिरके को मिलाकर पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रात में सोने से पहले शरीर के इन 5 अंगो पर लगाएं सरसों का तेल, मिलेंगे कई फायदे

घुटने के दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए ऊपर बताए गए घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। लेकिन अगर आपके घुटने में दर्द और सूजन की समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

घुटनों का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version