Fri Sep 11, 2026 | 09:56 PM IST

चोट लगने पर सरसों तेल और हल्दी लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, घाव और दर्द में होगा आराम

Benefits of applying mustard oil and turmeric: चोट पर सरसों का तेल और हल्दी लगाने से चोट जल्दी से ठीक हो सकती है।

अकसर चोट लगने पर आप सभी मलहम या किसी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपके पास तुरंत कोई मलहम नहीं है, तो आप मामूली चोट या कट लगने पर रसोई की कुछ चीजों का इस्तेमाल  भी कर सकते हैं। इसके लिए किचन में मौजूद सरसों का तेल और हल्दी काफी फायदेमंद हो सकता है। सरसों का तेल और हल्दी  चोट के घाव को तो ठीक करता ही है, साथ ही सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है। 

दर्द और सूजन कम करे

हल्दी और तेल चोट पर लगाने  आई सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है। कई बार चोट दिखने में तो हल्की लगती है, लेकिन उसमें दर्द और सूजन काफी होती है।  इसके लिए आप सरसों का तेल गर्म करें। इसमें हल्दी डालें और अपने चोट पर लगाएं।  आप उस पर पट्टी भी बांध सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर चोट ठीक नहीं हो रही है, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

स्किन को बनाए हेल्दी

कई बार चोट लगने से स्किन काफी खुरदरी हो जाती है। ऐसे में चोट पर सरसों का तेल और हल्दी लगाने से स्किन साफ और स्वच्छ नजर आती है। चोट पर सरसों का तेल और हल्दी लगाने से स्किन सॉफ्ट बनती है। स्किन से जुड़ी परेशानियां ठीक होती हैं।

निशान हटाने के लिए

कई बार चोट तो ठीक हो जाती है, लेकिन चोट से हुआ निशान आसानी से कम नहीं होता है। कई बार ये निशान देखने में काफी खराब लगता है। ऐसे में चोट पर हल्दी और तेल लगाने से चोट के निशान को भी हल्का किया जा सकता है। 

इंफेक्शन कम करने के लिए

कई बार मॉनसून में चोट लगने के कारण उसमें इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। ये इंफेक्शन स्किन पर कई बार काफी बढ़ भी जाता है। ऐसे में चोट लगने पर हल्दी और सरसों के तेल का पेस्ट लगाया जा सकता है। 

Benefits of applying mustard oil and turmeric

घाव को भरने के लिए

कई बार चोट लगने से खून बहने लगता है। ऐसे में चोट पर तुरंत हल्दी लगा दें। ये खून के तेज बहाव को रुकने में मदद करेगी। चोट अगर थोड़ी लगी है, तो खून बंद होने के बाद उसमें सरसों का तेल और हल्दी बना पेस्ट लगा सकते है। ध्यान रखें अगर चोट पर खून ज्यादा बह रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें- झाइयां दूर करने के लिए जायफल है फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का तरीका

हल्दी और सरसों का तेल का पेस्ट मामूली चोट पर ही लगाएं। चोट अगर ज्यादा गहरी है, तो डॉक्टर से ही संपर्क करें। लगातार हल्दी और सरसों का तेल लगाने से भी अगर चोट ठीक नहीं हो रही है, तो भी डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें। चोट में अगर पस पड़ जाए तो सरसों को तेल और हल्दी चोट पर न लगाएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

हाथ के नाखून रगड़ने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जानें इसका सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

दीपशिखा सिंह ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। ये पिछले 4 सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जागरण न्यू मीडिया में दीपशिखा बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही है। दीपशिखा हेल्थ, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 09, 2022 13:50 IST

    Published By : Deepshikha Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content