रात में सोने से पहले शरीर के इन 5 अंगो पर लगाएं सरसों का तेल, मिलेंगे कई फायदे

Apply Mustard oil on these body parts: रात में सोने से पहले इन 5 अंगो पर तेल लगाने से शरीर की कई प्रॉब्लम्‍स दूर हो सकती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में सोने से पहले शरीर के इन 5 अंगो पर लगाएं सरसों का तेल, मिलेंगे कई फायदे


सरसों का तेल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल से सिर की मालिश करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। सरसों का तेल शरीर को पोषण देकर शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। सरसों के तेल में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन,  एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व शरीर को फायदा पहुंचाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। ये तेल शरीर की हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। सरसों के तेल को अगर सोने से पहले इन 5 अंगो पर लगाया जाए, तो यह काफी फायदेमंद होता है।

पैरों के तलवों में सरसों का तेल लगाने के फायदे

पैरों के तलवों पर अगर सरसों के तेल से मालिश की जाए, तो इससे अच्छे नींद आती है। तलवों पर मालिश करने से दिनभर की सारी थकावट उतर जाती है और जल्दीनींद आती है। अगर आप शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोज तलवों पर सरसों के तेल से मालिश अवश्य करें। पैरों के तलवों पर मालिश करने से फटी एड़ियां भी ठीक होती हैं। इससे आपको रिलैक्स फील होगा।

नाभि में सरसों का तेल लगाने के फायदे

नाभि शरीर का मुख्य अंग है। रात में सोने से पहले अगर आप सरसों के तेल की कुछ बूंदें नाभि पर लगाते हैं, तो होंठ फटने की समस्या दूर हो सकती है। नियमित नाभि पर तेल लगाने से होंठो का कालापन भी दूर होता है। सरसों का तेल होंठो के सूखेपन को भी कम करता है। नाभि पर सरसों का तेल लगाने से पाचन तंत्र मजबूत और पेट संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं। ऐसा करने से शरीर के आंतरिक अंगो को पोषण मिलता है।

कान के पीछे सरसों का तेल लगाने के फायदे

कान के पीछे सरसों का तेल लगाने से कान की पीछे मैल नहीं जमता। तेल लगाने से कानों में इंफेक्शन ठीक होता है। कान के पीछे तेल नियमित लगाने से कान में दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है।

माथे पर 

सरसों के तेल से माथे पर मालिश करने से सिरदर्द ठीक होता है। अगर आप थक गए हैं, तो रात को सोने से पहले माथे पर सरसों का तेल लगाकर मसाज करें। ऐसा नियमित करने से पुराना सिरदर्द भी ठीक होता है।

Apply Mustard oil on these body parts

चोट

अगर आपकी कोई पुरानी चोट या निशान है, तो उस पर नियमित सरसों के तेल से मसाज कर सकते हैं। इससे चोट ठीक होने के साथ चोट का निशान भी दूर होता है। चोट पर नियमित सरसों का तेल लगाने से चोट जल्दी ठीक होती है।

इसे भी पढ़ें- बालों में इस तरह लगाएं अदरक, बाल बनेंगे मजबूत, घने और लंबे

सरसों का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित इन अंगो पर तेल लगाकर त्वचा की नमी बरकरार रहती है। आपको सोने से पहले सरसों का तेल जरूर लगाना चाहिए। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

रोज रात को नाभि में लगाएं अलसी का तेल, सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version