रोज रात को नाभि में लगाएं अलसी का तेल, सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे

Flaxseed Oil Benefits: नाभि में अलसी का तेल डालने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। इससे पाचन दुुरुस्त होने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज रात को नाभि में लगाएं अलसी का तेल, सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे


Flaxseed Oil Benefits : नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु है। इसमें रोजाना तेल डालने से शरीर को कई लाभ होते हैं। नाभि में कई तरह के तेल डालने की सलाह दी जाती है। इन तेलों में अलसी का तेल भी शामिल है। अलसी का तेल आयुर्वेद में अमृतवटी के नाम से जाना जाता है। इसमें मछली से अधिक ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty acids) होता है। इस तेल को नाभि पर लगाने से आप कई तरह की परेशानियों को कम कर सकते हैं। खासतौर पर पेट में दर्द और शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में अलसी का तेल प्रभावी हो सकता है। 

नाभि में अलसी का तेल लगाने के फायदे

1. हड्डियों को करे मजबूत

हड्डियों को मजबूत करने के लिए नाभि में में अलसी का तेल डालें। यह गठिया में होने वाले दर्द को भी कम करता है। अलसी के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड अर्थराइटिस की समस्याओं से राहत दिलाता है। नियमित रूप से रात में सोने से पहले नाभि में अलसी का तेल डालें। 

इसे भी पढ़ेंनाभि पर तिल का तेल लगाने से मिलेंगे ये 4 फायदे

2. पाचन से दिलाए राहत

पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में अलसी का तेल डालें। यह आपके पाचन तंत्र को ठीक करने में मददगार होता है। इससे आप गैस और कब्ज जैसी परेशानियों को कम कर सकते हैं। अलसी के तेल में मौजूद गुण पाचन को दुरुस्त कर सकता है। 

3. दिल को रखता है स्वस्थ

नाभि में अलसी का तेल डालने से हार्ट रोग से बचाव किया जा सकता है। इस तेल में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड आपके कार्डियो हेल्थ को बेहतर कर सकता है। यह हृदय रोग को कम करने में प्रभावी माना जा सकता है। 

4. वजन को घटाने में हेल्दी

नाभि में अलसी का तेल डालने से वजन को घटाने में मदद मिलती है। यह फैटी एसिड से भरपूर होता है जो पाचन को दुरुस्त करके आपके वजन को घटाने में प्रभावी हो सकता है। 

5. होंठों की करे देखभाल

फटे और बेजान होठों के लिए भी अलसी का तेल प्रभावी माना जाता है। यह आपके तेल को नमी प्रदान करता है, जिससे आपके होंठ गुलाबी और सॉफ्ट बने रहते हैं। अगर आप अपने लिप्स को गुलाबी बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना सोने से पहले नाभि में अलसी की तेल डालें। 

6. स्किन पर लाए ग्लो

नियमित रूप से रात के समय नाभि में अलसी का तेल लगाने से चेहरे पर निखार ला सकते हैं। इस तेल में मौजूद गुण स्किन की रंगत को सुधार करता है। साथ ही स्किन को नमी प्रदान कर सकता है। 

नाभि में अलसी का तेल डालने से न सिर्फ पाचन में सुधार किया जा सकता है। बल्कि यह आपकी स्किन और बालों को भी स्वस्थ रख सकता है। हालांकि, अगर आपको अलसी के तेल से एलर्जी की शिकायत है तो एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही इस तेल का इस्तेमाल करें। 

 

Read Next

आंखों के ल‍िए बहुत फायदेमंद है अखरोट का तेल, जानें अन्‍य फायदे और प्रयोग

Disclaimer