अखरोट तेल एक प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। अखरोट तेल में ऐसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स बनाने का काम करते हैं। अखरोट तेल में विटामिन ई, विटामिन के आदि पाए जाते हैं। अखरोट हमारी त्वचा और शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में हम अखरोट तेल के फायदे और उसे इस्तेमाल करने का तरीका जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. आंखों के लिए है फायदेमंद
अखरोट तेल का सेवन करने से डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है, आंखों की सूजन से भी छुटकारा मिलता है। अखरोट तेल का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सलाद में आधे से एक चम्मच अखरोट तेल डालकर खा सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. त्वचा के लिए अखरोट तेल के फायदे
त्वचा के लिए अखरोट तेल फायदेमंद होता है। रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आप अपनी क्रीम या लोशन में अखरोट का तेल मिलाएं फिर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे त्वचा रैशेज की समस्या भी दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- Walnut with Milk: दूध में उबाल कर खाएं अखरोट, मिलेगें ये 5 जबरदस्त फायदे
3. बालों के लिए अखरोट तेल के फायदे
अखरोट का तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है। स्कैल्प पर मालिश करके आप बालों को घना और मजबूत बना सकते हैं। इसकी कुछ बूंदों को तेल में मिलाकर लगाने से स्कैल्प इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है।
4. संक्रमण का इलाज
इंफेक्शन हो जाने पर आप अखरोट के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा में इंफेक्शन होने पर संक्रमित हिस्से पर रूई की मदद से अखरोट का तेल लगा लें। आधे घंटे बाद साफ पानी से त्वचा को साफ कर लें। इससे इंफेक्शन दूर होगा और चोट या त्वचा में होने वाली खुजली या जलन से भी छुटकारा मिलेगा।
5. दर्द दूर होगा
अगर आपको बॉडी पेन हो रहा है, तो अखरोट का तेल हल्का गरम करके उससे मालिश करें। अखरोट तेल से मालिश करेंगे, तो ऑक्सीजन संचार और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। सुबह-शाम 10 से 15 मिनट के लिए मालिश करें, तो दर्द दूर हो जाएगा।
अखरोट का तेल बनाने का तरीका
- अखरोट का तेल बनाने के लिए पानी को उबालने के लिए रख दें।
- उसमें अखरोट डालें और उस पानी को उबलने दें और फिर पानी को छानकर अलग कर लें।
- उबले हुए अखरोट अगर मुलायम हो गए हों, तो उसे बेलन की मदद से कूट लें।
- इसके बाद मिश्रण को दरदरा पीसकर पाउडर बना लें।
- फिर उसे नारियल तेल के साथ मिलाएं और तेल को हल्की आंच पर उबालें।
- जब तेल का रंग बदल जाए, तो उसे छानकर अलग कर लें।
अखरोट तेल का ज्यादा इस्तेमाल करने से गले में सूजन, आवाज में भारीपन आदि महसूस हो सकता है। अखरोट तेल का ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा पर खुजली भी हो सकती है इसलिए सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें।