Walnut with Milk Benefits in Hindi: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अखरोट में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलेट भी होता है। अखरोट को मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना अखरोट खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। अकसर लोग अखरोट का सेवन भिगोकर करते हैं या फिर सीधेतौर पर खा सकते हैं। लेकिन अगर आप अखरोट को अधिक पौष्टिक तरीके से खाना चाहते हैं, तो दूध में उबालकर अखरोट (Akhrot aur Doodh ke Fayde) खा सकते हैं। दूध में अखरोट उबालकर खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, अखरोट और दूध के फायदे क्या है (Eating Walnuts with Milk Benefits)? अखरोट और दूध पीने से क्या होता है? जानते हैं-
दूध और अखरोट के फायदे- Walnut with Milk Benefits in Hindi
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
दूध में अखरोट उबालकर खाने से आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। दरअसल, अखरोट में कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी होती है। यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। अखरोट और दूध खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो भी दूध और अखरोट एक साथ खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें दूध और अखरोट हृदय रोगों का इलाज नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें- दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
टॉप स्टोरीज़
मेमोरी पावर बढ़ाए
अखरोट को मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना दूध में अखरोट उबालकर खाने से मेमोरी पावर को भी बढ़ाया जा सकता है। अखरोट और दूध में मौजूद पोषक तत्व मेमोरी पावर को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको भूलने की समस्या है, तो आप दूध और अखरोट खा सकते हैं।
एजिंग के लक्षण कम करे
उम्र बढ़ने पर झुर्रियां और लाइन लाइंस जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर आप रोजाना दूध में अखरोट उबालकर खाएंगे, तो इससे एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, दूध और अखरोट में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। ऐसे में दूध और अखरोट एक साथ लेने से नई सेल्स का निर्माण होता है। इससे त्वचा में कसाव आता है। साथ ही झुर्रियों और महीन रेखाओं से भी छुटकारा मिलता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी इम्यूनिटी होना बहुत जरूरी होता है। अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप दूध में अखरोट उबालकर खा सकते हैं। दूध और अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है। नियमित रूप से दूध और अखरोट खाने से आप जल्दी से बीमार भी नहीं पड़ेंगे। इसके साथ ही रोजाना दूध और अखरोट लेने से वेट गेन में भी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार
अखरोट और दूध डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। दूध में अखरोट उबालकर खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है। वहीं जो लोग दूध और अखरोट का सेवन करते हैं, उन्हें डायबिटीज होने का जोखिम बेहद कम होता है। लेकिन इसमें चीनी या शहद आदि डालने से बचें।
अखरोट और दूध कब पिएं?- Best Time to Eat Walnuts with Milk in Hindi
वैसे तो आप अखरोट और दूध को किसी भी समय ले सकते हैं। लेकिन रात को सोते समय दूध में अखरोट उबालकर पीने से शरीर को अतिरिक्त लाभ (walnut with milk at night) मिल सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो सुबह नाश्ते में इसे पी सकते हैं। या फिर प्री और पोस्ट वर्कआउट भी अखरोट वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है।