मॉनसून में सिरदर्द कम करने के लिए खाएं ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम

Headache during Monsoon: बारिश के पानी में भीग जाने पर कई बार सिरदर्द होता है। इन फूड्स की मदद से मॉनसून सीजन के सिरदर्द को कम किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में सिरदर्द कम करने के लिए खाएं ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम

सिरदर्द की समस्या आजकल काफी कॉमन हो गई है। गलत समय पर खानपान, नींद पूरी न होना, गलत लाइफस्टाइल, घंटों कंप्यूटर के आगे काम करने और कभी-कभीमौसम में परिवर्तन के कारण भी सिरदर्द की समस्या बढ़ जाती है। सिरदर्द में सिर भारी होना, आंखे भारी होना, उल्टी और चक्कर  जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। मॉनसून में बारिश के पानी में भीगने के कारण ये समस्या और बढ़ जाती है। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि हमें कई तरह की दवाईयों का सेवन करना पड़ता है, लेकिन उसके बाद भी आराम नहीं मिल पाता। कई बार सिरदर्द की समस्या सुबह उठने पर भी महसूस होती है। मॉनसून में बार-बार होने वाले सिरदर्द को कम करने के लिए इन फूड्स की मदद ली जा सकती है। 

अदरक और हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन रसायन पाया जाता है, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। वहीं अदरक कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कैल्शियम और बीटा-कैरोटीन  पाए जाते हैं। इसमें एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं। इन दोनों का इस्तेमाल काढ़े के  रूप में किया जा सकता है। बारिश में भीगने के बाद इस काढ़े का सेवन सिरदर्द में लाभदायक होगा। 

तुलसी

तुलसी सदियों से घरों में इस्तेमाल की जाती है। मॉनसून में तुलसी का सेवन और बढ़ जाता है क्योंकि इसके सेवन से मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। तुलसी में एंटीवायरल और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इसका सेवन आप चाय और काढ़े में कर सकती हैं। 

ओमेगा-3 फैटी एसिड लें

ओमेगा 3 शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन दर्द को काफी हद तक कम करने में सहायक है। आप अपनी डाइट में मछली, अखरोट और फ्लैक्स सीड्स का सेवन कर सकते हैं। मॉनसून में जल्दी-जल्दी मौसम बदलता हैं, जिससे कई मौसमी बीमारियां लगने का खतरा बना रहता है। ओमेगा-3 को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी, जिससे सिरदर्द होने की समस्या कम होगी।

Honey to get rid of Headache

शहद

शहद कई गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन खांसी, बुखार और इंफेक्शन को ठीक करने में भी किया जाता है। शहद को आप काढ़े में मिलाकर पी सकते हैं। मौसमी बीमारियों से रक्षा करने के लिए एक चम्मच शहद में आधे चम्मच अदरक का रस लें। सिरदर्द में शहद का सेवन करने से सिरदर्द जल्दी ठीक होता है।

कॉफी

सही मात्रा और सही समय पर अगर कॉफी का सेवन किया जाए, तो यह सिरदर्द कम करने में सहायक है। सिर दर्द होने पर गर्म-गर्म कॉफी का सेवन आपको सिरदर्द से राहत दे सकता है। मॉनसून में कई बार हम बारिश में भीग जाते हैं, उस समय एक कप कॉफी राहत दिला सकती है। ध्यान रखें कॉफी का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए दिन में 1-2 कप कॉफी ही पिएं।

इसे भी पढ़ें- थकान से भी हो सकता है आपको सिरदर्द, जानें प्रकार और सावधानियां

 यदि लगातार सिर दर्द बना रहता है, तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें। ये एक सामान्य समस्या है, लेकिन लापरवाही करने पर ये समस्या बढ़ सकती है।

 All Image Credit- Freepik

Read Next

डायबिटीज के मरीज खाएं फाइबर से भरपूर ये 5 फूड्स, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Disclaimer