Benefits of eating batasha and ghee: कुछ ही दिनों पहले देशभर में नवरात्रि का त्योहार संपन्न हुआ है। नवरात्रि में पूजा-पाठ और कीतर्न गली-गली में होते हैं। कीर्तन के बाद प्रसाद के तौर पर बताशे बांटने की परंपरा सदियों से चली जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं बताशे के साथ घी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार बताशे के साथ देशी घी का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यही कारण है कि आज भी गांव और देहात के लोग देशी घी के साथ बताशे खाना पसंद करते हैं। इस लेख में हम आपको देसी घी में बताशा मिलाकर खाने के 5 फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः चेहरे पर लगाएं दालचीनी और तेजपत्ते का फेस पैक, एक्ने और पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा
देशी घी और बताशे खाने के फायदे - desi ghee with batasha health benefits
दिमाग के लिए है अच्छा
देशी घी खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। देशी घी में मौजूद विटामिन ए, डी, के, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम और बताशे के पोषक तत्व जब एक साथ मिलते हैं तो ये मेंटल हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक मानें जाते हैं। देशी घी में बताशा मिलाकर खाने से सोचने और याद करने की शक्ति तेज होती है।
टॉप स्टोरीज़
पाचन क्रिया को करता है बेहतर
देशी घी और बताशे का मिश्रण पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। बदलते मौसम, जंक फूड और किन्हीं अन्य कारणों से जिन लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त या पाचन संबंधी अन्य समस्या होती है उन्हें देशी घी के साथ बताशे खाने की सलाह दी जाती है। ये नुस्खा पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट संबंधी समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है।
वजन बढ़ाने में करता है मदद
किन्हीं कारणों से अगर आपका वजन और मोटापा नहीं बढ़ रहा है तो देशी घी और बताशे आपके बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। देशी घी और बताशे के पोषक तत्व एक साथ मिलकर शरीर को मोटापा बनाते हैं। इन दोनों ही चीजों में गुड फैट पाया जाता है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है।
कफ की समस्या को करता है दूर
देशी घी न सिर्फ वात और पित्त को कम करने में मदद करता है बल्कि कफ की समस्या को भी दूर करता है। देशी घी में बताशे मिलाकर खाने से बदलते मौसम में होने वाली कफ की समस्या से भी राहत पाने में मदद मिल सकती है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
देसी घी में बताशा मिलाकर खाना सेहतमंद बने रहने के लिए बहुत लाभकारी माना गया है। बच्चे हो या बुजुर्ग घी का सेबन सबके लिए बहुत फायदेमंद होता हैं लेकिन जब आप इसमें बताशा मिला लेते हैं तो ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे बच्चा हो या बूढ़ा कोई भी खा सकता है।