Doctor Verified

क्या वाकई प्रेग्नेंसी में घी खाने से बच्चा गर्भ में चिपक जाता है? जानें क्या है इसकी सच्चाई

प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में महिलाओं को घी का सेवन करने से मना किया जाता है। माना जाता है कि इस दौरान घी खाने से भ्रूण पर चिपक सकता है, लेकिन यह एक मिथक है आइए जानते हैं क्या है सच्चाई-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई प्रेग्नेंसी में घी खाने से बच्चा गर्भ में चिपक जाता है? जानें क्या है इसकी सच्चाई

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जो भी खाती या पीती हैं, इसका सीधा असर उनके गर्भ में पल रहे भ्रूण पर पड़ता है। इसलिए, भ्रूण के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है कि महिलाएं हेल्दी डाइट फॉलो करें। ऐसे में महिलाओं को कई तरह के खाद्य पदार्थों को खाने से मना किया जाता है, क्योंकि ये भ्रूण के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि महिलाओं को प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में घी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये भ्रूण पर चिपक सकता है। ऐसे में आइए राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित पोरवाल अस्पताल की गायनोकोलॉजिकल लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव से जानते हैं, क्या है इसकी सच्चाई-

क्या प्रेग्नेंसी में घी खाने से यह बच्चे पर चिपक जाते हैं?

कई लोगों का मानना है कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में घी खाने से ये बच्चे पर जाकर चिपक जाता है, जिससे बच्चा गंदा पैदा हो सकता है। लेकिन, यह बात पूरी तरह मिथक है। घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, अगर आप इसे सीमित मात्रा में खाएं। डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव का कहना है, "प्रेग्नेंसी के दौरान जब आप घी खाते हैं तो ये आपके आंत में जाता है और आंत में घी में मौजूद विटामिन और मिनरल्स अब्जोर्ब होते हैं, जहां से ब्लड सर्कुलेशन की मदद से यह शरीर के बाकी हिस्सो और अंगो में जाते हैं। इतना ही नहीं, यह विटामिन और मिनरल आपके यूटरस में भी जाते हैं, जो आपके बच्चे के बेहतर विकास में मदद कर सकते हैं।" इसलिए, आप प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में भी घी का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कुकिंग के लिए इस्तेमाल करें घी या कोल्ड प्रेस्ड ऑयल, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से होगा बचाव

Ghee During Pregnancy

प्रेग्नेंसी में घी खाने के फायदे

  • घी स्वस्थ वसा का एक बेहतर सोर्स होता है, जो भ्रूण के दिमाग और नर्व सिस्टम के विकास के लिए जरूरी है।
  • घी में मौजूद विटामिन ए, भ्रूण के आंखों की रोशनी, इम्यूनिटी और स्किन के बेहतर विकास में मदद करता है।
  • घी विटामिन डी से भरपूर होता है, जो बच्चे को कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या डिलीवरी के आखिरी दिनों में घी या मक्खन खाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

  • प्रेग्नेंसी के दौरान घी का सेवन, कब्ज से राहत दिलाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
  • घी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो महिलाओं को ताकत देने और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr Akansha Shrivastava (@yourgynec)

प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में घी खाने से यह भ्रूण पर नहीं चिपकता है, यह बात सिर्फ एक मिथक है। बल्कि सीमित मात्रा में घी खाने से यह महिला और भ्रूण दोनों के सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान घी खाने से परहेज कर रही हैं, तो एक बार अपनी डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या गर्भावस्था में जैस्मिन टी पीना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे- नुकसान

Disclaimer