Expert

एक-दूसरे से बहुत अलग हैं A1 और A2 घी, डाइटिशियन से जानें इसके बीच अंतर

Difference between a1 and a2 ghee in hindi : हर भारतीय घर के खाने में घी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है, लेकिन क्या आप A1 और A2 घी के बीच अंतर जानते हैं?  
  • SHARE
  • FOLLOW
एक-दूसरे से बहुत अलग हैं A1 और A2 घी, डाइटिशियन से जानें इसके बीच अंतर


उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर भारतीय घर में घी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। सब्जी के तड़के से लेकर बालों की मोटाई बढ़ाने तक में घी बहुत जरूरी माना जाता है। पुराने दौर में घर की बुजुर्ग महिलाएं दूध को घंटों तक मथ कर खाने का घी तैयार करती थीं, लेकिन जैसे-जैसे शहरीकरण बढ़ा घी बाजार के डिब्बों में आ गया। पिछले कुछ सालों में बाजार में A1 और A2 दो तरह के घी पाए जाते हैं। पर आपने कभी सोचा है कि A1 और A2 घी में क्या अंतर है और इन दोनों में से सेहत के लिए क्या फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको इन दोनों घी के बीच अंतर और फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से बात की।

A1 घी क्या है और इससे सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?

डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि A1 घी मुख्य रूप से विदेशी नस्ल की गाय के दूध से तैयार किया जाता है। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर पैकेट वाले घी को विदेशी नस्ल वाली गाय के दूध से ही तैयार किया जाता है। A1 घी में ज्यादा मात्रा में फैट पाया जाता है, जिसकी वजह से यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। A1 घी में बीटा-केसीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो इसकी वजह से हार्ट प्रॉब्लम का खतरा ज्यादा रहता है। A1 घी की कीमत काफी कम होती है, जिसकी वजह से लोग इसे ज्यादा खरीदते हैं।

इसे भी पढ़ेंः योग और सलाद डाइट की मदद से एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने घटाया 23 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी

Benefits Of Eating Ghee At Night

A2 घी क्या है और इससे सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?

A2 घी मुख्य रूप से भारत की देसी गाय के दूध से तैयार किया जाता है। A1 के मुकाबले A2 घी की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। दरअसल, इस घी को गिर और साहिवाल गाय की नस्ल के दूध से तैयार किया जाता है। यह पचाने में काफी आसान होती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, डायबिटीज, हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर का खतरा कम करते हैं। इस घी में ब्यूटिरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से बीमारियों का खतरा कम होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, रोजाना 1 चम्मच A2 घी का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। यह बालों और स्किन को भी चमकदार बनाने में मददगार साबित होती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में इस एक बात से परेशान हुईं ऋचा चड्ढा, कहा- 'कभी-कभी बहुत बुरा लगता है'

ghee-inside

A1 और A2 घी दोनों में से कौन है अच्छा?

डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि अगर स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो A2 हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इतना ही नहीं A2 घी स्किन और बालों की भी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

सोनम कपूर फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं ये खास डाइट प्लान, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Disclaimer