Expert

सोनम कपूर फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं ये खास डाइट प्लान, आप भी कर सकते हैं ट्राई

एक्ट्रेस सोनम कपूर फिट रहने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी और टेस्टी फूड्स शामिल करती हैं, आइए जानते हैं उनका डाइट प्लान 
  • SHARE
  • FOLLOW
सोनम कपूर फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं ये खास डाइट प्लान, आप भी कर सकते हैं ट्राई


बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर, अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए किस तरह की डाइट लेती हैं, इस बारे में उनके फैंस हमेशा जानने की कोशिश में लगे रहते हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हालही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है, जिसमें वे फैंस को अपने एक दिन की डाइट के बारे में बता रही हैं। इस वीडियो में सोनम कपूर ने स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी के साथ टेस्टी डाइट किस तरह फॉलो की जा सकती हैं इस बात को काफी अच्छे तरीके से बताया है।

एक्ट्रेस सोनम कपूर का डाइट प्लान

सोनम कपूर ने अपने इस वीडियो में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक का डाइट प्लान शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे एक गिलास नींब पानी पीने से करती हैं और फिर रातभर भिगोए हुए बादाम और अखरोट का सेवन करती हैं, जिसके साथ कोलेजन चॉकलेट कॉफी भी पीती हैं। सुबह 9:45 बजे ब्रेकफास्ट में एक्ट्रेस अंडे और टोस्ट खाना पसंद करती हैं, फिर दोपहर 1:45 बजे लंच में चिकन अर्राबियाटा पास्ता शामिल करती हैं। शाम को 5:15 पर ब्रेकफास्ट में सोनम कपूर चिकन टोस्ट खाती हैं और रात को 7 बजे एक बाउल सूप पीना पसंद करती हैं। खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए इस तरह एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने खाने में हेल्दी और टेस्टी चीजें शामिल करती हैं।  

इन चीजों को डाइट में शामिल करने के फायदे

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करें। लेकिन इसके लिए हमें बेस्वाद या कम फिका खाने की जरूरत नहीं हैं। ऐसे में आइए डाइटिशियन गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से जानते हैं कि सोनम कपूर की इस टेस्टी और हेल्दी डाइट को फॉलो करने के क्या फायदे हैं? 

इसे भी पढ़ें: Sonam Kapoor Weight Loss: मां बनने के बाद सोनम कपूर ने घटाया 20 किलो वजन, फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट किया फिगर 

  • सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, पाचन क्रिया बेहतर रहती हैं, विटामिन सी के सेवन से स्किन और इम्यूनिटी पावर बेहतर बनाने में मदद मिलती है। 
  • खुद को फिट रखने के लिए सोनम कोलेजन चॉकलेट कॉफी भी पीती हैं। यह कॉफी न सिर्फ आपके मीठा खाने की क्रेविंग को कम कर सकती हैं, बल्कि त्वचा, बाल और नाखून को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। 
  • रातभर भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से उनका पाचन ज्यादा आसान हो जाता है, जिससे शरीर को आसानी से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है। 
  • ब्रेस्कफास्ट में अंडा और साबुत अनाज का टोस्ट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि अंडे प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों का स्रोत है, और साबुत अनाज का ब्रेड आपके शरीर को कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का सही संतुलन देने में मदद करता है, जिससे आपको देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। 
  • चिकन अर्राबियाटा पास्ता खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। यह एक पौष्टिक लंच है, जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 
  • शाम के ब्रेकफास्ट के रूप में सोनम कपूर चिकन टोस्ट खाना पसंद करती हैं। चिकन लीन प्रोटीन से भरपूर होता है, जबकि जबकि टोस्ट से फाइबर और क्रंचनेस बढ़ती हैं, जो आपके खाने को स्वादिष्ट बनाती है। 
  • रात के खाने के रूप में सोनम कपूर सिर्फ एक बाउल सूप पीना पसंद करती हैं। यह सूप सब्जियों, प्रोटीन और अनाज से भरपूर होता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है, और पेट के लिए भी हल्का होता है, जिसे पचाना आसान होता है। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करने के अलावा वह दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी पीती हैं और शारीरिक गतिविधियों पर भी फोकस करती हैं। 

Read Next

क्‍या ग्रीन टी पीने से डायबिटीज का जोखिम कम होता है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer