Can Green Tea Prevent Diabetes: डायबिटीज एक बीमारी है जिसमें शरीर ठीक से ग्लूकोज का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। टाइप 1 डायबिटीज में शरीर का इम्यून सिस्टम, पैंक्रियास में इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं पर हमला करती है, जिससे इंसुलिन का बनना बंद हो जाता है। वहीं दूसरी ओर, टाइप 2 डायबिटीज में शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता। यह समस्या ज्यादातर वयस्कों में पाई जाती है। इसके अलावा एक तीसरी प्रकार की डायबिटीज है जिससे जेस्टेशनल डायबिटीज के नाम से जाना जाता है। यह डायबिटीज, प्रेग्नेंसी के दौरान होती है। जेस्टेशनल डायबिटीज के कारण मां और गर्भस्थ शिशु की जान को खतरा रहता है। डायबिटीज, शरीर में अन्य बीमारियों को जन्म दे सकती है। डायबिटीज से बचने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कई प्रकार की हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ लोगों को मानना है कि ग्रीन टी पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में जानेंगे इस बात में कितनी सच्चाई है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने सर्टिफाइड फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना से बात की।
क्या ग्रीन टी पीने से डायबिटीज से बचाव होता है?- Can Green Tea Prevent Diabetes
न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना ने बताया कि ग्रीन टी का सेवन करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये शरीर के ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं और इंसुलिन सेंसेटिविटी को बढ़ा सकते हैं। ग्रीन टी मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देती है और वजन घटाने में मदद कर सकती है। वजन घटाने से डायबिटीज का खतरा भी कम होता है, क्योंकि ज्यादा वजन या मोटापा टाइप 2 डायबिटीज का एक प्रमुख कारण है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये शरीर की सूजन को कम करते हैं और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी घटाता है। हालांकि ग्रीन टी पीने से डायबिटीज को पूरी तरह से रोका या कंट्रोल नहीं किया जा सकता। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज और वजन प्रबंधन पर भी ध्यान देना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी, एक्सपर्ट से जानें 5 फायदे
ग्रीन टी का सेवन करते समय इन बातों का ध्यान रखें- How to Consume Green Tea
- अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
- सुबह के समय या दोपहर में ग्रीन टी पीना अच्छा होता है, क्योंकि इसमें थोड़ी मात्रा में कैफीन होता है जो आपके शरीर को एनर्जी देगी।
- भोजन के 30 मिनट पहले या बाद में ग्रीन टी पीना अच्छा होता है, क्योंकि इससे पाचन में मदद मिलती है।
- एक्सरसाइज के बाद ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रिकवरी में मदद करते हैं।
- ग्रीन टी को खाली पेट पीने से पेट में गैस और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।
- दिनभर में 2 से 3 कप ग्रीन टी से ज्यादा न पिएं। इससे पेट में परेशानी हो सकती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।