सोनम कपूर ने वर्किंग मांओं की चुनौतियों पर की बात, बोलीं लोगों को लगता है हमें अपने बच्चों की परवाह नहीं

एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा ने हाल ही में अपने बेटे का वेलकम किया है। इस दौरान उन्होंने वर्किंग मांओं की चुनौतियों पर की बातचीत की है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोनम कपूर ने वर्किंग मांओं की चुनौतियों पर की बात, बोलीं लोगों को लगता है हमें अपने बच्चों की परवाह नहीं


एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा ने हाल ही में अपने बेटे का वेलकम किया है। उन्होंने मातृत्व की चुनौतियों पर खुलकर बात की है। स्वास्थ्य के लिहाज से उन्होंने पहले के मुकाबले अब खुद को काफी फिट कर लिया है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यूह में सोनम ने मातृत्व की सभी चुनौतियों पर खुलकर बातचीत की। पिछले कुछ समय में सोनम को कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन अब वे एक फिट मॉम बन चुकी है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

हर कोई मां गिल्ट से गुजरती हैं 

इंटरव्यूह के दौरान हुई बातचीत में सोनम से पूछा गया कि क्या मॉम हिल्ट जैसी कोई चीज होती है। इसपर उन्होंने जवाब दिया कि मदरहुड के लिए कोई तैयार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई काम करने वाली महिला हो या फिर कोई हाउस वाइफ ही क्यों न हों। मॉम गिल्ट से होकर सभी माओं को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महिला चाहे कुछ भी करती हो चाहे वह घर पर खाना बनाती हो चाहे वह बाहर जाकर काम करती हों आपके मन में यह गिल्ट हमेशा रहता है। 

अपने बच्चों का रखते हैं ध्यान 

सोनम कपूर ने बताया कि लोग सोचते हैं कि हम अपने बच्चों का ध्यान नहीं रखते हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है हम काम करने के साथ-साथ अपने बच्चों का भी ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की स्टीरियोटाइप सोच बन गई है कि काम करने वाली महिलाए बच्चों का ध्यान ठीक तरह से नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा कि हम बच्चों का उतना ध्यान रखते हैं, जिससे हमारा काम भी हो सके। 

इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी से जुड़े 5 मिथक जिन पर लोग करते हैं भरोसा, डॉक्टर से जानिए इसकी सच्चाई

मदरहुड के बाद बदली सोच 

सोनम ने कहा कि मदरहुड के बाद से मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद से न केवल मेरी सेहत बल्कि सोच में भी काफी परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद मेरी शरीर बदल गई है और मैने भी शरीर पर ध्यान देना शुरु कर दिया था। 

Read Next

भीषण गर्मी के कारण रैली के दौरान मंंच पर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version