लोग जोरों शोरों से नव वर्ष की खुशियां मना रहे हैं। कई लोगों के लिए साल 2023 अच्छा गया तो कुछ के लिए तकलीफदेह भी रहा। एक्ट्रेस सोनम कपूर अहूजा ने साल 2023 में आए उतार-चढ़ाव के बारे में बात की। दरअसल, सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पति आनंद अहूजा के बीमार होने का खुलासा किया। आइये जानते हैं कैसा रहा सोनम के लिए साल 2023?
काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा साल 2023
सोनम में अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि साल 2023 उनके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। मां बनने के बाद से उनकी जिंदगी में काफी उथलपुथल रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इस दौरान वे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और अध्यात्मिक रूप से भी बदलाव महसूस कर रही थीं। यही नहीं सोनम ने पोस्ट में लिखा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतना अच्छा और प्यारा परिवार मिला साथ ही इतने अच्छे दोस्त भी मिले हैं।
View this post on Instagram
साल 2023 में बीमार थे सोनम के पति
सोनम ने पोस्ट में लिखा कि साल 2023 उनके पति के लिए भी काफी तकलीफदेह रहा है। इस साल उनकी तबियत काफी खराब थी। उन्हें इस दौरान कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सोनम में अपने नोट में लिखा कि मेरे पति काफी बीमार हो गए थे, जिसका पता चिकित्सकों को भी नहीं चल रहा था कि उन्हें क्या हुआ है। उन्होंने यह भी लिखा वह 3 महीने उनके लिए किसी नर्क से कम नहीं थे। लेकिन उन्होंने बताया कि भगवान की कृपा है कि डॉ. सरीन की मेहनत रंग लाई।
इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे
बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही हैं सोनम
साल 2023 में आए उतार चढ़ावों के बाद अब सोनम एक बार फिर से बॉलीवुड में वापस आने के लिए तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने एक नई टैलेंट एजेंसी भी साइन की है। सोनम ने भगवान का शुक्रगुजार करते हुए लिखा कि मैं अपने पति के बिजनेस में भी उनकी मदद कर पा रही हूं। उनका बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version