Film Producer boney Kapoor Body Transformation: बॉलीवुड डायरेक्टर बोनी कपूर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। बोनी कपूर का यह अवतार देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर 20 साल में वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में एक तरफ बोनी कपूर और उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में बोनी कपूर काफी मोटे और थुलथुले नजर आ रहे है। वहीं, दूसरी तस्वीर में बोनी कपूर काफी दुबले-पतले दिखाई दे रहे हैं। वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की इस कोलाज तस्वीर को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में किसी भी तरह के कैप्शन का इस्तेमाल नहीं किया है। लेकिन फैन्स डायरेक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बोनी कपूर के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, एक्टर संजय कपूर ने लिखा, "वाह," और ताली बजाने वाले इमोजी कमेंट लिखी। बोनी कपूर कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने अपने फैमिली फिजिशयन और न्यूट्रिशनिस्ट के कहने पर एक हेल्दी तरीके से वजन घटाया है।
बोनी कपूर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार ज्यादा उम्र में वजन कैसे कम किया जा सकता है और बढ़ती उम्र में वजन कम करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से बात की।
इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स
View this post on Instagram
बढ़ती उम्र में बढ़ रहा है वजन तो करें यह 5 काम
1. योग से करें शुरुआत
पूजा सिंह का कहना है कि बढ़ती उम्र में वजन घटाना थोड़ा मुश्किल काम होता है, क्योंकि 50 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसे लोग ज्यादा दौड़-भाग भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र में योग से शुरुआत करके वजन घटाने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट का कहना है कि वजन घटाने के लिए लोग शुरुआत में 30 से 40 मिनट तक योग कर सकते हैं।
2. सही खाने पर ध्यान देना है जरूरी
पूजा सिंह का कहना है कि बढ़ती उम्र में वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा डाइट पर फोकस करना जरूरी होता है। इस दौरान आपको सही समय पर खाना खाना चाहिए। साथ ही खाने में फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन का संतुलन होना बहुत जरूरी है। आप खाने में दही, पनीर, अंकुरित अनाज, पनीर और स्प्राउट्स जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
3. मीट की जगह मछली को बनाए खाने का हिस्सा
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि बढ़ती उम्र में वजन घटाने के लिए मीट की बजाय मछली का सेवन चाहिए। मछली में आप सैल्म ट्राई कर सकते हैं। सैल्मन मछली प्रोटीन का अच्छा सोर्स होती है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 भी भरपूर मात्रा में होता है, जिसकी वजह से यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
इसे भी पढ़ेंः न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन चोपड़ा ने 5 महीनों में घटाया 23 किलो वजन, शेयर किया वेट लॉस सीक्रेट
4. वॉकिंग पर करें फोकस
अगर आपका वजन ज्यादा है तो बैठने की बजाय वॉक पर ज्यादा फोकस करें। पूजा सिंह का कहना है कि जब आप 9 से 10 घंटे एक ही जगह पर बैठकर बिताते हैं, तो शरीर पर ज्यादा फैट बढ़ता है। ऐसे में लोगों को वॉकिंग पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत होती है। काम के बीच में छोटा सा ब्रेक लेकर वॉक कर लें। साथ ही अपने फुटस्टेप को नापने की कोशिश करें। ऐसा करने से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी और वजन कम होगा।
5. चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करें
चीनी और चीनी से बनें प्रोडक्ट का सेवन करने से भी मोटापा और फैट तेजी से बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि 50 साल की उम्र के बाद जो लोग वजन घटाने की प्लानिंग करते हैं, उन्हें सबसे पहले चीनी छोड़नी चाहिए। विशेषकर कुकीज, आइसक्रीम, मीठी दही और एडेड शुगर वाले बिस्कुट का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
Image Credit: Freepik.com