Expert

एक दिन में कितना घी खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसकी मात्रा और घी खाने का सही तरीका

How much Ghee is Safe Per Day: घी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। लेकिन रोजाना इसकी एक संतुलित मात्रा खाना जरूरी है। ज्यादा घी खाने से सेहत को फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक दिन में कितना घी खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसकी मात्रा और घी खाने का सही तरीका


How much Ghee is Safe Per Day: घी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत में लोग रोटी पर लगाकर, दाल में मिलाकर, कभी घी के लड्डू बनाकर और मिठाइयों में घी मिलाकर सेवन करते हैं। घी का न सिर्फ स्वाद उत्तम होता है, बल्कि इसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। घी पाचन तंत्र को सुधारने, त्वचा की खूबसूरती में चार चांद लगाने, बालों को लंबा और घना बनाने और बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। घी हर लिहाज से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

इसलिए हर व्यक्ति का यह जानना जरूरी है कि एक दिन में कितना घी खाना चाहिए और घी को खाने का सही तरीका क्या है। इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं।

Ghee for Weight Loss: நெய்யை இப்படி சாப்பிட்டு பாருங்க! சீக்கிரமா  தொப்பையைக் குறைக்கலாம் | OnlyMyHealth

एक दिन में कितना घी खाना चाहिए?- How much Ghee is Safe Per Day

जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत (Pranjal Kumat, Dietitian, Mahatma Gandhi Hospital, Jaipur)के अनुसार, एक व्यक्ति को प्रतिदिन कितना घी खाना चाहिए, यह उसकी उम्र, जीवनशैली और स्वास्थ्य की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। आमतौर पर स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 1-2 चम्मच यानी की 10 से 15 ग्राम घी का सेवन करना चाहिए। जो लोग फिजिकली काफी एक्टिव हैं, जैसे जिम में वर्कआउट करने वाले, योग और मेडिटेशन करने वाले उन्हें प्रतिदिन 20 से 30 ग्राम देसी घी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट प्रॉब्लम की समस्या होती है, उन्हें डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर ही देसी घी डाइट में शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक क्यों लेना चाहिए? जानें इसके फायदे

घी खाने का सही तरीका क्या है?- Right Way to Eat Ghee

डाइटिशियन का कहना है कि घी खाने के विभिन्न तरीके हैं और यह कई प्रकार की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आइए आगे जानते हैं घी खाने का सही तरीके और इसके फायदों के बारे में...

1. सुबह खाली पेट घी- Benefits of eating ghee on an empty stomach in the morning

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच घी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, खाली पेट घी का सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या दोनों किडनी खराब होने के बाद भी जिंदा रह सकता है इंसान?


Ghee For Hair Care: Here's Why You Should Apply Ghee To Your Hair |  OnlyMyHealth

2. गर्म दूध के साथ घी- Benefits of Ghee with Hot Milk

रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध के साथ 1 चम्मच घी मिलाकर पीने से नींद की प्रक्रिया में सुधार आता है। यह अनिद्रा की समस्या से राहत दिलाता है। रात को गर्म दूध में घी मिलाकर पीने से मल मुलायम बनता है और मल त्याग की प्रक्रिया आसान बनती है। इससे पेट में दर्द, गैस, कब्ज और पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियां नहीं होती है।

इसे भी पढ़ेंः ये 5 वैक्सीन फ्री नहीं लगाती सरकार लेकिन शिशु की सेहत के लिए हैं जरूरी, डॉक्टर से जानें कारण

3. दाल और रोटी में घी लगाकर खाने के फायदे

एक कटोरी दाल, सब्जी, साग में 1 चम्मच घी मिलाने या रोटी पर घी लगाकर खाने से पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। जिससे संक्रमित बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, बुखार और फ्लू की समस्या कम होती है।

एक्सपर्ट की मानें, तो किसी भी चीज को तलने के लिए घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सब्जी बनाते समय भी घी को ज्यादा तापमान पर नहीं गर्म करना चाहिए। घी को हमेशा हल्का गर्म करके ही इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं इन 7 चीजों से बनीं चाय, ब्लड शुगर लेवल होगा कम

घी खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे- Health Benefits of Ghee in Hindi

रोजाना 1 चम्मच घी खाने से सेहत को ये फायदे मिलते हैं :

  1. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।
  2. त्वचा को ग्लोइंग बनाता और स्कैल्प को पोषण देकर बालों को मजबूत रखता है।
  3. पाचन शक्ति को बढ़ाकर गैस, पेट में दर्द, कब्ज और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
  4. सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द और सूजन को खत्म करता है।
  5. दिमाग के सोचने और समझने की क्षमता को सुधारने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः शिशु के दिमागी विकास को नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 चीजें, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

इसे भी पढ़ेंः UTI इंफेक्शन क्या है? जानें महिलाओं में इसके लक्षण और बचाव के उपाय

निष्कर्ष

घी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसकी मात्रा संतुलित होनी चाहिए। सही मात्रा में घी का सेवन करने से यह शरीर के लिए अमृत समान होता है, जबकि अधिक मात्रा में लेने से यह वजन बढ़ने समेत कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

Read Next

प्रोटीन से भरपूर चना पाउडर है सेहत का खजाना, डॉक्‍टर ने बताए इसके 5 फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version