शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए आप कई तरह के आसान उपायों को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से टिप्स-  
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होना बहुत ही जरूरी होता है। ब्लड सर्कुलेशन से ही हमारे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन लगातार प्रवाहित होता है, जिससे शरीर के सभी अंग ठीक तरीके से कार्य करते हैं। इसके अलावा यह घावों को तेजी से भरने में भी आपकी मदद कर सकता है। साथ ही दिमाग को भी तेज करता है। दिल को स्वस्थ रखने से लेकर आपकी स्किन की रंगत को भी बेहतर करने के लिए ब्लड सर्कुलेशन होना जरूरी होता है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करना बहुत ही जरूरी है। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए आप कई तरह के उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए क्या करें? 

ब्लड सर्कुलेशन तेज करने के लिए क्या करें?

1. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूरी होता है। खासतौर पर आपके लिए कार्डियो एक्सरसाइज जरूरी होता है। इसके लिए नियमित रूप से रनिंग, वॉकिंग जैसे एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा आप स्ट्रेचिंग भी अपने एक्सरसाइज रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - बच्चों का दिमाग करना चाहते हैं तेज? अपनाएं ये आसान से उपाय

2. धूम्रपान से बनाएं दूरी

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए धूम्रपान से दूरी बनाएं। धूम्रपान का सेवन करने वालों के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से नहीं होता है, क्योंकि यह नसों में गंदगी जमा कर देता है, जिसकी वजह को सर्कुलेट करने में परेशानी होती है। इसलिए जरूरी है कि अगर आप धूम्रपान का सेवन कर रहे हैं तो  इसे जितनी जल्दी हो सके, छोड़ दें। 

3. ग्रीन टी या ब्लैक टी का करें सेवन

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए ग्रीन टी या ब्लैक टी का सेवन करें। ये चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो शरीर में रक्त वाहिकाओं की चौड़ाई को बढ़ाने में मददगार होती हैं। इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेट बेहतर तरीके से होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इन चायों का सीमित मात्रा में ही सेवन करें। 

4. आयरन की कमी को करें दूर

अगर आप एनीमिक हैं, तो अपने आहार आयरन युक्त भोजन जैसे- पालक, चुकंदर, अनार जैसी चीजों को शामिल करें। इसके अलावा आप आयरन सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। दरअसल, शरीर में आयरन की कमी होने पर पूरे शरीर में ऑक्सीजन को प्रवाहित करने में परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेकर आयरन सप्लीमेंट लेना जरूरी होता है। 

5. स्ट्रेस करें कम

स्ट्रेस लेने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। ऐसे में कोशिश करें कि स्ट्रेस से दूर रहें। इसके लिए आप नियमित रूप से योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा अपने प्रियजनों के साथ कुछ समय बिताएं, ताकि स्ट्रेस को रिलीज करने में मदद मिल सके। 

6. ओमेगा-3 फैटी एसिड है जरूरी

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए अपने आहार में अधिक से अधिक ओमेगा -3 फैटी एसिड को शामिल करें। इसके लिए  आप अपने आहार में टूना, सैल्मन और सार्डिन जैसी मछली को शामिल कर सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं, तो शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति के लिए अलसी, चिया सीड्स, अखरोट जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। साथ ही हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। 

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए आप इन उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा  बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है, ताकि गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सके। 

 

Read Next

मानसिक थकान कैसे दूर करें? जानें 5 आसान तरीके

Disclaimer