
आपने अक्सर सुना होगा कि जो दिखता है, वही बिकता है। इस बात का सीधा संबंध मार्केटिंग स्ट्रेटेजी से होता है। अगर मार्केट में कोई नया प्रोडक्ट आता है, तो उसका विज्ञापन किसी बॉलीवुड सितारे या क्रिकेट के खिलाड़ियों से कराया जाता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, प्रोडक्ट का विज्ञापन पब्लिक फिगर से कराने के पीछे उनके फैंस को टारगेट करना होता है। देश में लोग कई चीजों को सिर्फ इसलिए खरीद लेते हैं, क्योंकि उनके पसंदीदा सितारे ने उस चीज का विज्ञापन किया है। हालांकि, यह चीजें असल जिंदगी में इस्तेमाल करने योग्य है या नहीं, इस पर कोई ध्यान नहीं देता है। बहरहाल, आज का हमारा आर्टिकल किसी केमिकल युक्त प्रोडक्ट पर नहीं, बल्कि किचन में रखी चीजों से बनें असरदार घरेलू नुस्खे पर लिखा है। जी हां, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निखरी त्वचा पाने के लिए एक देसी नुस्खा बताया है। इस नुस्खे में उन्होंने बेसन, दही और हल्दी जैसी चीजों का इस्तेमाल किया है। एक्ट्रेस का ये नुस्खा सस्ता और किफायती है। हालांकि, आज हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का देसी नुस्खा हर तरह की स्किन टाइप के लिए सही है या नहीं? हमें यह जानकारी हेल्थ कोच और आयुर्वेदिक डॉ. स्मिता पंकज नरम से मिली है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्रियंका का स्पेशल ग्लोइंग नुस्खा कैसे बनाएं?
अगर आप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वाला स्पेशल ग्लोइंग स्किन वाला नुस्खा बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किचन में आसानी से उपलब्ध कुछ चीजों को मिलाना होगा। सबसे पहले आपको एक कटोरे में बेसन लेना है। अब बेसन में दही और दूध को मिक्स कर लें। इसके बाद इस लेप में हल्की सी हल्दी मिलाएं और आपका किफायती ग्लोइंग नुस्खा तैयार है। आप इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
यह नुस्खा सभी के लिए फायदेमंद है?
एक्सपर्ट के मुताबिक प्रियंका का ग्लोइंग नुस्खा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बेसन और दही को स्किन केयर का जरूरी हिस्सा माना जाता है। आमतौर पर इस फेस पैक को किसी भी स्किन पर लगाया जा सकता है, लेकिन बेसन से एलर्जिक लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आप बेसन की लाल मसूर दाल का पाउडर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन को बहुत फायदा होता है। आइए मसूर दाल को स्किन पर लगाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
View this post on Instagram
मसूर दाल से स्किन को होने वाले फायदे
- बता दें कि मसूर की दाल का पाउडर स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। यह आपके चेहरे से टैनिंग की समस्या को दूर करता है। बता दें कि इससे चेहरे ही नहीं, बल्कि हाथों और पैरों की टैनिंग भी दूर हो जाती है।
- मसूर की दाल का पाउडर चेहरे पर लगाने से स्किन के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। अगर आप एक्ने की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बेसन की जगह मसूर दाल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
- पिगमेंटेशन की समस्या में भी मसूर की दाल कारगर साबित हो सकती है। ऐसे में आप चेहरे के दाग-धब्बे की समस्या को कम करने के लिए भी इस दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मसूर की दाल स्किन क्लींजर की तरह काम करती है। इससे स्किन को अच्छी तरह क्लीन किया जा सकता है।
- मसूर की दाल का इस्तेमाल ऑयली और ड्राई दोनों तरह की स्किन के लिए किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- टैनिंग हटाने के लिए इस्तेमाल करें मसूर दाल और दही से बना होममेड बॉडी मास्क, जानें तरीका
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के स्किन पर निखार लाने वाले इस देसी नुस्खे को आप बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, अगर आपको बेसन से एलर्जी है, तो आप बेसन की जगह मसूर की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मुलायम और साफ त्वचा पाने के लिए मूंग और मसूर की दाल से करें चेहरे की स्क्रबिंग, जानें तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version