Doctor Verified

क्या रोज सुबह लहसुन खाने से एक्ने की समस्या ठीक हो सकती है? जानें डॉक्टर की राय

Garlic for Acne in Hindi: लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो निश्चित तौर पर एक्ने को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मिलने वाले एलिसिन एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया का नष्ट करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोज सुबह लहसुन खाने से एक्ने की समस्या ठीक हो सकती है? जानें डॉक्टर की राय


Garlic for Acne in Hindi: लहसुन खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी इसे एक कारग औषधि माना गया है। इसे खाने से सर्दी-जुकाम से लेकर कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और कैंसर जैसी कई बीमारियों से बचाव होता है। यह एक नैचुरल और दमदार इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। आमतौर पर डॉक्टर भी सुबह खाली पेट लहसुन खाने की सलाह देते हैं। लेकिन, कुछ लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि लहसुन खाने से एक्ने ठीक होता है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इसके बारे में बताएंगे। आइये डर्मटोलॉजिस्ट डॉ. जुश्या सरीन से जानते हैं क्या वाकई लहसुन खाने से एक्ने ठीक होता है।

क्या लहसुन खाने से एक्ने ठीक होता है?

डॉ. जुश्या के मुताबिक लहसुन खाना आपके एक्ने की समस्या में फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन, अगर आप एक्ने का उपचार छोड़कर पूरी तरह से लहसुन पर ही निर्भर हैं तो ऐसा करना ठीक नहीं है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो निश्चित तौर पर एक्ने को कम करने (Tips to Prevent Acne) में मदद करते हैं। इसमें मिलने वाले एलिसिन एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया का नष्ट करते हैं। इसके साथ ही यह त्वचा पर होने वाली सूजन और लालिमा को भी कम करता है। इसलिए एक्ने से राहत पाने के लिए आप लहसुन को अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Jushya Bhatia Sarin (@dr.jushya_sarinskin)

एक्ने से बचने के तरीके (Tips to Prevent Acne in Hindi)

  • एक्ने से बचने के लिए आपको सबसे पहले अपने खान-पान को हेल्दी रखने की जरूरत है।
  • इसके लिए आपको तैलीय पदार्थों के साथ ही फास्ट फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए।
  • एक्ने से बचने के लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से मेक अप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए आपको हाइड्रेटेड रहने के साथ ही त्वचा पर मॉइश्चुराइजर का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
  • एक्ने से बचने के लिए चेहरे को अच्छे से साफ करें और बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से बचें।
  • एक्ने होने पर आपको ज्यादा घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करे बिना डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

Read Next

एंटी एजिंग सीरम के बारे में लोग अक्सर पूछते हैं ये 5 सवाल, डॉक्टर से जानें इनके जवाब

Disclaimer