Fri Sep 11, 2026 | 09:05 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या आप भी खाते हैं बहुत ज्यादा लहसुन? जान लें इसके 5 बड़े नुकसान

Garlic Side Effects: लहसुन का सेवन करना हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन जब आप इसे अधिक मात्रा में कंज्यूम करते हैं, तो इसकी वजह से सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

Eating Too Much Garlic Side Effects: सर्दियों के दिनों में कई लोग अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करते हैं। माना जाता है कि लहसुन की तासीर गर्म होती है। इससे सेहत में सुधार होता है। आयुर्वेद में तो लहसुन को इम्यूनिटी बूस्टर और हेल्थ का पॉवर हाउस माना जाता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होते हैं और यह हार्ट हेल्थ को भी सपोर्ट करता है। असल में, लहसुन की मदद से ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है और कोलेस्ट्रॉल में भी कमी आती है। इस तरह देखा जाए, तो लहसुन का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसी वजह से कई लोग काफी ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करते हैं। क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना हमारे हेल्थ के लिए सही नहीं है। इसके कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं इनके बारे में।

लहसुन खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Too Much Garlic

side effects of eating too much garlic 1 (9)

मुंह से बदबू

लहसुन में काफी ज्यादा मात्रा में सल्फर कंपाउंड, खासकर एलिसिन, पाया जाता है। जब आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से मुंह में काफी ज्यादा बदबू आती है। हमारा शरीर इसमें मौजूद कंपाउंड को धीरे-धीरे एब्जॉर्ब करता है, जिसकी वजह से सांस छोड़ते हुए बदबू आती है और कई बार पसीने से भी बदबू आती है।

इसे भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए प्याज और लहसुन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पाचन संबंधी समस्या

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लसहुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस, पेट में अकड़न, डायरिया और मतली जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा खासकर, उन लोगों के साथ होता है, जिन्हें लहसुन से एलर्जी होती है या फ्रुक्टेस इंटॉलरेंस की समस्या है।

सीने में जलन

stomach cause acidity 1 (7)

लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन भी हो सकती है। वैसे तो सीने में जलन की समस्या तब होती है, जब पेट का एसिड वापिस एसोफेगस की ओर लौट आता है। लहसुल में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो एसिड प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, अगर पहले से ही किसी को सीने में जलन की दिक्कत है, तो उन्हें लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।

ब्लड प्रेशर में कमी

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर हाई रहता है, उनके लिए लहसुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर किसी का ब्लड प्रेशर का स्तर हमेशा लो रहता है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन में एलिसिन और पॉलीसल्फाइड नाम के कंपाउंड्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। असल में, लहसुन के कंपाउंड ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं और उसे फैलने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर के स्तर में कमी आती है

नाक से खून बहना

लहसुन में ब्लड को पतला करने वाले गुण होते हैं। इसलिए, अधिक मात्रा में इसका सेवन करना काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से नाक से खून आना या अचानक ब्लीडिंग होने जैसा रिस्क बढ़ जाता है। खासकर, जो लोग ब्लड थिनिंग की दवा ले रहे हैं, उन्हें इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - लहसुन और अदरक एकसाथ खाना सेहत के लिए इन 5 तरीकों से है फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट से 

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इनका जिक्र हमने इस लेख में किया है। आप भी अपनी सेहत की जरूरत अनुसार इसका सेवन करें। अधिक मात्रा में बिल्कुल भी इसका सेवन न करें। यह सही नहीं होगा। खासकर, अगर आप किसी तरह की दवा पर निर्भर हैं, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

फैटी लिवर में कौन-सी रोटी खानी चाहिए और कौन-सी नहीं? डाइटिशियन से जानें सही डाइट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 01, 2026 12:32 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 01, 2026 12:32 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content