Fri Oct 16, 2026 | 09:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या वाकई कम होता है कोलेस्ट्रॉल? एक्‍सपर्ट से जानें

कई लोग यह मानते हैं क‍ि कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने के ल‍िए लहसुन फायदेमंद होता है और वे ब‍िना सोचे-समझे लहसुन का सेवन करना शुरू कर देते हैं, लेक‍िन क्‍या वाकई लहसुन कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करता है? एक्‍सपर्ट से जानें पूरा सच।
सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या वाकई कम होता है कोलेस्ट्रॉल? एक्‍सपर्ट से जानेंसुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या वाकई कम होता है कोलेस्ट्रॉल? एक्‍सपर्ट से जानें

क्या लहसुन कोलेस्ट्रॉल को घटाता है?: कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने के ल‍िए खान-पान में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। कई लोग यह मानते हैं क‍ि सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल होता है। कच्चे लहसुन में एलिसिन (Allicin) पाया जाता है। कुछ शोध में लहसुन के इस तत्‍व को कोलेस्‍ट्रॉल कम करने के लि‍ए फायदेमंद बताया गया है, लेक‍िन इस पर कोई वैज्ञान‍िक प्रमाण मौजूद नहीं है। इसल‍िए यह कहना सही नहीं होगा क‍ि लहसुन खाने से कोलेस्‍ट्रॉल होता है। लहसुन को हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसमें मौजूद तत्‍व का कोलेस्‍ट्रॉल से संबंध और इसके प्रभाव। साथ ही जानें कोलेस्‍ट्रॉल को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

शोध क्‍या कहते हैं?

साल 2018 में Medicine नामक जर्नल में प्रकाशि‍त मेटा-एनालिसिस में शोधकर्ताओं ने ब्लड लिपिड्स पर लहसुन के प्रभाव का अध्ययन किया। नतीजों में पाया गया कि लहसुन का सेवन टोटल और बैड कोलेस्‍ट्रॉल में कोई खास अंतर नहीं ला पाया। ट्राइग्लिसराइड्स में भी कोई खास अंतर देखने को नहीं म‍िला।

साल 2024 में Journal Of Health, Population And Nutrition में प्रकाश‍ित मेटा-विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने ब्‍लड में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर पर लहसुन के सेवन के प्रभावों का अध्ययन किया। अध्ययन में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में मामूली ग्रोथ देखी गई। इस आधार पर लहसुन का सेवन कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने के ल‍िए असरदार नहीं माना जा सकता।

लहसुन में मौजूद एलिसिन कैसे काम करता है?

does-garlic-control-cholesteroldoes-garlic-control-cholesterol

लहसुन में एलिसिन पाया जाता है जो क‍ि एक प्राकृत‍िक यौग‍िक है। जब लहसुन की कली को काटा या कुचला जाता है, तो उसमें मौजूद एंजाइम की मदद से एलि‍स‍िन बनता है। लहसुन की खास गंध के लिए भी यह यौगिक जिम्मेदार होता है। एलिसिन और लहसुन में मौजूद अन्य यौगिकों पर किए गए शोध में इनके संभावित स्वास्थ्य लाभों का अध्ययन किया गया है। कुछ शोधों में लहसुन के सेवन से LDL कोलेस्ट्रॉल और कुल कोलेस्ट्रॉल में कमी देखी गई है। हालांकि, शरीर में इन यौगिकों का प्रभाव कई कारकों पर निर्भर करता है और इनके काम को समझने के ल‍िए और शोध की जरूरत है।

साल 2012 में Nutrition Reviews में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के ल‍िए लहसुन में मौजूद एलिसिन के प्रभाव की जांच हुई। शोधकर्ताओं ने पाया कि एलिसिन से कोलेस्‍ट्रॉल में कोई खास अंतर नहीं आया। हालांक‍ि, यह एक पशु आधार‍ित अध्‍ययन था, इंसानों पर इसके प्रभाव अलग हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए बेस्ट हैं ये 6 सुपरफूड्स, सुबह के नाश्ते में करें शामिल

खाली पेट लहसुन खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

  • कुछ लोगों को खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पेट में जलन या दूसरी पाचन संबंधि‍त समस्याएं हो सकती हैं।
  • इससे पेट में दर्द या जलन भी हो सकती है।
  • गैस बनना और पेट फूलने की समस्‍या भी हो सकती है।
  • मतली या बेचैनी हो सकती है।
  • सांसों से दुर्गंध आ सकती है।
  • शरीर से लहसुन जैसी गंध आ सकती है।

किन लोगों को खाली पेट लहसुन खाने से बचना चाहिए?

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना सही नहीं होता। कुछ लोगों में इससे पेट में जलन, एसिडिटी और दूसरी समस्याएं बढ़ सकती हैं जैसे-

  • एसिडिटी और सीने में जलन से परेशान लोग
  • पेट में अल्सर होने पर
  • ब्‍लड थ‍िनर्स लेने पर
  • लो बीपी के मरीज
  • लहसुन से एलर्जी वाले लोग
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

यह भी पढ़ें- रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया, तो तुरंत करें ये 5 बदलाव; एक्सपर्ट से जानें क्यों जरूरी

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के ल‍िए क्‍या करें?

  • समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल जांच कराएं। इस जांच से LDL, HDL और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर का पता लगाया जा सकता है।
  • अगर आपका LDL बहुत ज्यादा है या आपको पहले से हार्ट ड‍िजीज, डायबिटीज या अन्य बीमार‍ियां हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर दवाओं की खुराक चेक करें और जरूरत होने पर बदलें।
  • फाइबर से भरपूर भोजन खाएं। ओट्स, दालें, बीन्स, फल और सब्जियां आहार में शामिल करें।
  • पैदल चलें और फ‍िजि‍कल एक्‍सरसाइज को रूटीन का ह‍िस्‍सा बनाएं।
  • हेल्‍दी फैट्स को चुनें। मेवे, बीज को हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं।
  • घी, मक्खन और अधिक फैट वाले डेयरी उत्पादों का सेवन सीमित रखें।

न‍िष्‍कर्ष:

अध्‍ययन में लहसुन को कोलेस्‍ट्रॉल घटाने वाला खाद्य पदार्थ नहीं माना गया है। इसे संतुल‍ित डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। लहसुन में मौजूद एल‍िस‍िन को कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल करने के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है, लेक‍िन शोधकर्ताओं को इसके सीमि‍त फायदे ही म‍िले हैं। अगर खाली पेट लहसुन खाएंगे, तो पाचन समस्‍याएं जैसे गैस बनना, पेट फूलना, मतली, बेचैनी जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।
एस‍िडि‍टी, सीने में जलन, पेट में अल्‍सर, ब्‍लड थ‍िनर्स लेने पर, लो बीपी के मरीज, लहसुन से एलर्जी होने पर, गर्भवती मह‍िलाएं, स्‍तनपान कराने वाली मह‍िलाओं को अदरक का सेवन करने से बचना चाह‍िए। कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के ल‍िए ल‍िप‍िड प्रोफाइल जांच कराएं। दवाओं की खुराक चेक करें। फाइबर, हेल्‍दी फैट्स को डाइट में शाम‍िल करें। पैदल चलें और फ‍िज‍िकल एक्‍सरसाइज को प्राथम‍िकता दें।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या लहसुन खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं?

    लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसके तेल को लगाने से जोड़ों का दर्द ठीक हो सकता है। हालांकि, लहसुन को हड्ड‍ियों को मजबूत करने वाला खाद्य पदार्थ नहीं समझना चाह‍िए।
  • क्या लहसुन खाने से थायराइड ठीक हो सकता है?

    लहसुन खाने से हाइपोथायराइडिज्म या हाइपरथायराइडिज्म ठीक होने का प्रमाण नहीं है। थायराइड के मरीज संतुलित आहार के रूप में लहसुन को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। 

Read Next

→ दूध में घी मिलाकर पीना कितना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिए

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 16, 2026 20:30 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh