Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया, तो तुरंत करें ये 5 बदलाव; एक्सपर्ट से जानें क्यों जरूरी

Cholesterol Bada Hua Ho To Kya Karen: अगर हाल में आपने नोटिस किया है कि आपकी रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है, तो इसे एक चेतावनी समझें और तुरंत अपनी जीवनशैली में जरूरी बदलाव करना शुरू कर दें।

What To Do If Bad Cholesterol Is High: दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल। आमतौर पर हमारी डाइट में इतना ज्यादा अनहेल्दी फैट होता है, इसलिए बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से किस तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है? विशेषज्ञों की मानें, तो बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से आर्टरी वॉल्स में प्लाक जमने लगता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। हार्ट हेल्थ के लिए यह कंडीशन सही नहीं है। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सीने में दर्द जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए, बहुत जरूरी है कि हम बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकें। सवाल है, ऐसा कैसे किया जा सकता है? जानें, नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत से इस लेख में।

रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ हो तो क्या करें?- What To Do If You Have High LDL Cholesterol

what to do if cholesterol is high 01 (13)

नेशनल हार्ट एंड लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट की मानें, तो कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जरूरी है कि आप वजन संतुलित रखें, फिजिकली एक्टिव रहें और हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करें। जानें, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के कुछ टिप्स के बारे में-

1. डाइट में करें बदलाव

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सबसे पहले आप अपनी डाइट में बदलाव करें। ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट को पूरी तरह सीमित कर दें। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं। विशेषज्ञों की मानें, तो कोलेस्ट्रॉल अवशोषित करने के लिए जरूरी है कि आप एक दिन में कम से कम 10-25 ग्राम सॉल्यूबल फाइबर रोजाना लें।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान? आज ही डाइट में शामिल करें ये 4 दालें, नसों में जमी गंदगी होगी साफ

2. हार्ट हेल्दी फूड खाएं

कोलेस्ट्रॉल को सीमित करने के लिए आवश्यक है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें, जो आपके हृदय को दुरुस्त रखे। इसका मतलब है कि आपको मौसमी फल, सब्जियां, साबुत अनाज और नट्स का सेवन ज्यादा मात्रा में करना है। इसके अलावा, जिस तेल का आप कुकिंग का इस्तेमाल करते हैं, उसका भी ध्यान रखें। खाना पकाने के लिए संभव हो, तो ऑलिव ऑयल का उपयोग करें।

3. रोजाना एक्सरसाइज करें

benefits of exercise after age of 35 for women 01 (11)

कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए आवश्यक है कि रोजाना एक्सरासइज करें। विशेषज्ञों के अनुसार एक सप्ताह में 150 मिनट का वर्कआउट किया जाना जरूरी होता है। इसमें आप ब्रिस्क वॉकिंग, स्विमिंग और ऐरोबिक एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एक्सरसाइज करने से वजन संतुलित रहता है और शरीर लचीला होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी संतुलित बना रहता है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई ज्यादा फाइबर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? एक्सपर्ट से जानें

4. वजन संतुलित रखें

diet to lose weight 5

विशेषज्ञों की सलाह है कि वजन को कंट्रोल में रखने से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी ज्यादा मदद मिलती है। यही कारण है कि हर व्यक्ति को अपने वजन को संतुलित बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। वजन कम करने के लिए सिर्फ खानपान या एक्सरसाइज करना काफी नहीं होता है। इसके साथ-साथ जरूरी है कि आप रोजाना अच्छी नींद लें और बुरी आदतों से दूर रहें।

5. नशीले पदार्थों से दूर रहें

स्मोकिंग की वजह से गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। HEART UK - The Cholesterol Charity में प्रकाशित एक लेख की मानें, तो स्मोकिंग ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाकर और आर्टरी की दीवारों को नुकसान पहुंचाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देता है। यही नहीं, स्मोकिंग की वजह से एक्रोलिन जैसे टॉक्सिन लिवर में कोलेस्ट्रॉल के ट्रांसपोर्ट को रोकते हैं, जिससे प्लाक बनता है, आर्टरीज सिकुड़ने लगती हैं। नतीजतन, कार्डियोवैस्कुलर रिस्क भी बढ़ने लगता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल चार्ट (वयस्कों के लिए)

कोलेस्ट्रॉल का प्रकार सामान्य सीमा रेखा (Borderline High) उच्च जोखिम (High Risk)
कुल कोलेस्ट्रॉल (Total Cholesterol) 200 mg/dL से कम 200 - 239 mg/dL 240 mg/dL या अधिक
LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) 100 mg/dL से कम 130 - 159 mg/dL 160 mg/dL या अधिक
HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) 60 mg/dL या अधिक 40 - 59 mg/dL 40 mg/dL से कम (पुरुष) / 50 से कम (महिला)
ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) 150 mg/dL से कम 150 - 199 mg/dL 200 mg/dL या अधिक

इसे भी पढ़ें: LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) बढ़ने के कारण रहते हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स

निष्कर्ष

बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर आपके ओवर ऑल हेल्थ को प्रभावित करता है। अगर आपको लगे कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है, तो बेहतर है कि लेख में ऊपर बताए गए टिप्स को अपनाएं। यकीनन आपको इनसे अपने बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी और रोजमर्रा की जिंदगी भी बेहतर होती है। यहां तक कि कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होगा।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कोलेस्ट्रॉल कितने दिन में कंट्रोल हो जाता है?

    कोलेस्ट्रॉल कम होने के पीछे कई तरह के फैक्टर्स जिम्मेदार होते हैं, जैसे जीवनशैली, खानपान और दवाएं। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल को कम होने में 3-6 महीने का समय लग सकता है। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल कितनी तेजी से कम होगा, यह मरीज की स्थिति पर भी निर्भर होता है।
  • कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने पर डॉक्टर क्या करेगा?

    कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने पर डॉक्टर मरीज को कुछ दवाएं और जीवनशैली में बदलाव करने का सुझाव दे सकते हैं।
  • क्या कोलेस्ट्रॉल अचानक बढ़ सकता है?

    हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय रोग, दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो यह आपके खानपान और जीवनशैली के कारण बढ़ जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में तनाव या अचानक डाइट में किए गए बदलाव के कारण भी कोलेस्ट्रॉल अचानक बढ़ सकता है।

Read Next

क्या वाकई स्मोकिंग से कोलेजन प्रोडक्शन कम हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 26, 2026 17:28 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 26, 2026 17:28 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 26, 2026 17:28 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content