Fri Oct 16, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

दूध में घी मिलाकर पीना कितना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिए

बड़े-बुजुर्ग सेहतमंद रहने के लिए दूध में थोड़ा सा घी डालकर पीने के लिए कहते थे। हालांकि, हर किसी का पाचन क्रिया इसके लिए तैयार नहीं होता। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं दूध में घी मिलाकर पीना कितना फायदेमंद है?
दूध में घी मिलाकर पीना कितना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिएदूध में घी मिलाकर पीना कितना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिए

हड्डियों को मजबूत रखने और मांसपेशियों को हेल्दी रखने के लिए पहले लोग दूध में घी मिलाकर पीते थे। यह तरीका उन लोगों के लिए भी था जो कि कब्ज और कठोर मलत्याग के दर्द से परेशान रहते थे। हालांकि, हर किसी का पाचन क्रिया इतना मजबूत नहीं होता कि घी और दूध, दोनों को एक साथ पचा सके। इसलिए दूध में घी मिलाकर पीना कितना फायदेमंद है? इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से बात की और जाना कि किन लोगों के लिए यह फायदेमंद और किन लोगों को इससे बचना चाहिए?

दूध में घी मिलाकर पीना कितना फायदेमंद है?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि भारत में दूध में घी मिलाकर पीना एक पारंपरिक खान-पान का तरीका है, जिसे अक्सर ताकत, पोषण और बेहतर पाचन से जोड़ा जाता है। दूध से प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12 और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, जबकि घी मुख्य रूप से फैट और ऊर्जा प्रदान करता है। दूध में थोड़ी मात्रा में घी मिलाने से इसकी कैलोरी बढ़ सकती है, जो उन लोगों के लिए मददगार हो सकता है, जिन्हें अपने आहार में अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है। इसके अलावा

  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप दूध में घी मिलाकर पी सकते हैं।
  • हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप दूध में घी मिलाकर पी सकते हैं।
  • कब्ज में आप इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए इसे कोई पक्का उपाय नहीं माना जाना चाहिए।

घी वाला दूध पीने पर क्या कहती है स्टडी?

मई 2023 में AYUSHDHARA में प्रकाशित इस स्टडी में दूध और घी के नियमित सेवन को 'क्षीरघृताभ्यासो रसायनानाम्' (Ksheeraghrtaabhyaso Rasayana) तथा अजस्रिक रसायन (Ajasrika Rasayana) माना गया है, जो शरीर के पुनर्जीवन (rejuvenation) और दीर्घायु के लिए कार्य करता है। इसमें बताया गया है कि

  • गाय के दूध में 10 ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के 'ओज' (Ojas) के समान होते हैं, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है। घी जठराग्नि (Agni) को बढ़ाता है, जिससे खाने से निकलने वाले जूस का सही पाचन होता है।
  • दूध और घी का संयोजन 'स्मृति और बुद्धि वर्धक' (Medhya) माना गया है, जो मस्तिष्क के विकास, याददाश्त और संज्ञानात्मक क्षमताओं में वृद्धि करता है। यह शरीर को बल (Bala), सहनशक्ति और ऊर्जा प्रदान करता है।
  • घी 'स्वरवर्ण प्रसादनम्' प्रदान करता है यानी इससे आवाज स्पष्ट और मधुर होती है और स्किन ग्लो करती है।
  • घी और दूध, जोड़ों के लिए ल्यूब्रिकेंट (lubricant) के रूप में कार्य करता है और आंत के स्वास्थ्य में सुधार करके पाचन तंत्र के रोगों से बचाव करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या घी खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं? मानें एक्सपर्ट की सलाह

किन लोगों को दूध में घी मिलाकर लेने से बचना चाहिए?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कितनी मात्रा में घी का सेवन कर रहे हैं। घी में सैचुरेटेड फैट होता है इसलिए कुछ लोगों को इससे बचना चाहिए जैसे-

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज कों

डाइटिशियन एडविना कहती हैं कि घी के ज्यादा सेवन से कुछ लोगों में LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे समय के साथ हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। साथ ही दिल के मरीजों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए।

lungs healthlungs health

मोटापाग्रस्त लोगों को

दूध में घी मिलाने से कुल कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है। अगर शरीर की जरूरत से ज्यादा ऊर्जा ली जाए, तो इससे वजन बढ़ सकता है इसलिए मोटापे के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इतना ही नहीं, यह मोटापा बढ़ाने के साथ दूसरी बीमारियों का भी कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: गाय का घी vs भैंस का घी: दिल की सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से

पैंक्रियाटाइटिस की समस्या वालों को

आगे एडविना कहती हैं कि पहले पैंक्रियाटाइटिस (pancreatitis) की समस्या रही है, उन्हें अपने आहार में फैट की मात्रा के बारे में किसी डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। दरअसल, घी और दूध का फैट मिलकर पैंक्रियाटाइटिस की दिक्कत को और खराब कर सकते हैं या इसे ट्रिगर कर सकते हैं।

लैक्टोज इनटॉलरेंस वालों को

जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस (lactose intolerance) है, उन्हें सामान्य दूध पीने से परेशानी हो सकती है, जबकि जिन्हें दूध से एलर्जी है, उन्हें दूध का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कुछ मिलाकर दूध और घी का सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष:

ज्यादातर स्वस्थ वयस्कों के लिए, दूध में थोड़ा सा घी मिलाकर संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है, बशर्ते यह उनकी पोषण संबंधी जरूरतों और कुल कैलोरी की मात्रा के अनुकूल हो। इस मिश्रण को लेने का कोई तय 'सही समय' नहीं है। रात में इसे पीने से अपने आप नींद या पाचन में सुधार नहीं हो जाता। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे अपनी पोषण संबंधी जरूरतों के हिसाब से सादा दूध या कम वसा (low-fat) वाला दूध चुन सकते हैं। डायबिटीज (diabetes) से पीड़ित लोगों को भी इसमें मौजूद अतिरिक्त कैलोरी और सैचुरेटेड फैट का ध्यान रखना चाहिए केवल इसलिए कि यह एक पारंपरिक तरीका है, इसे फायदेमंद मान लेना सही नहीं है। कुल मिलाकर, किसी एक विशेष खाद्य संयोजन की तुलना में, आपका पूरा खान-पान (dietary pattern) ज्यादा मायने रखता है।

FAQ

  • घी में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

    घी में विटामिन ए, डी और के होता है जो कि आपकी हड्डियों को हेल्दी रखने के साथ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है।
  • मुनक्का दूध में उबालकर पीने से क्या होता है?

    मुनक्का दूध में उबालकर पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इसका आयरन शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है।

Read Next

→ नाश्ते के दो घंटे बाद आपको फिर से भूख क्यों लग रही है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 16, 2026 17:45 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj