Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Expert

सत्तू में दही मिलाकर पीने से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें एक्सपर्ट से

Benefits of Drinking Sattu with Curd in Hindi: सत्तू और दही के कॉम्बिनेशन को पीने से आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है। 

Benefits of Drinking Sattu with Curd in Hindi: सत्तू खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में तो खासतौर पर सत्तू को लोग अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाते हैं। सत्तू पीने से न केवल शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि इसे पीने से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक रहती है। क्या आप जानते हैं सत्तू में दही मिलाकर पीना भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। सत्तू में दही मिलाकर खाने से न केवल बॉडी हाइड्रेट रहती है बल्कि, त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

इस कॉम्बिनेशन को पीने से आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है। गर्मियों में आप रोजाना सत्तू में थोड़ी दही मिलाकर पी सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी जबरदस्त हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे। (Sattu me Dahi Milakar Peene ke Fayde) 

सत्तू में दही मिलाकर पीने के फायदे

1. शरीर को रखे ठंडा

आमतौर पर लोग गर्मियों में सत्तू इसलिए पीते हैं ताकि शरीर को ठंडा रखा जा सके। सत्तू में दही मिलाकर पीने से आपका पेट और शरीर दोनों को ठंडक मिलती है। इसके साथ ही आप गर्मियों के मौसम में होने वाली डिहाइड्रेशन How to Prevent Dehydration) से भी बचे रहते हैं। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप रोजाना दही और सत्तू के कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं। इसे पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस रहने के साथ ही साथ शरीर का तापमान भी ठीक रहता है। 

stomachs-inside

2. पाचन तंत्र के लिए हेल्दी 

सत्तू पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, जब आप सत्तू में दही मिलाते हैं तो इसके फायदे दोगुना हो जाते हैं। सत्तू में दही मिलाकर खाने से उसमें प्रोबायोटिक्स भी मिल जाते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने (How to Improve Digestive System in Hindi) में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच या मलत्याग में होने वाली कठिनाई से परेशान हैं तो ऐसे में सत्तू और दही के कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं। इसे पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। 

3. वजन घटाने में फायदेमंद

अगर आप सत्तू में दही मिलाकर पी रहे हैं तो वजन घटाने में भी यह लाभकारी हो सकता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको भूख लगने का एहसास नहीं होता है। इसे पीने से आप बार-बार या जल्दी-जल्दी खाने से बचते हैं और ओवरईटिंग भी नहीं करते हैं। इससे वजन आसानी से कम होता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे भूख लगने का एहसास कम होता है। 

feelingenergetic-inside

4. शरीर को रखे एनर्जेटिक 

सत्तू में दही मिलाकर खाने से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक रहता है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसे खाने से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक रहता है। इसे खाने से शरीर में प्रोटीन की भी आपूर्ति होती है, जिससे कहीं न कहीं मसल रिपेयरिंग में भी आपको फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या सत्तू वाकई प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है? जानें एक्सपर्ट से 

5. प्रोटीन की आपूर्ति करे

अगर आपकी शरीर में प्रोटीन की कमी है तो ऐसे में सत्तू में दही मिलाकर खाना एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है। प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप सत्तू में दही मिलाकर पी सकते हैं। इसे पीने से आपकी मांसपेशियां रिकवर होती हैं साथ ही साथ बॉडी बिल्डिंग में भी फायदा मिलता है। अगर आप जिम जाते हैं या एक्सरसाइज करते हैं तो भी सत्तू में दही मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास सत्तू पी सकते हैं। इसे पीने से आपकीस थकान और कमजोरी भी दूर होती है।

FAQ

  • सत्तू में क्या डालकर पीना चाहिए?

    सत्तू में आप कई चीजें मिलाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो सत्तू में नींबू और गुड़ आदि मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके साथ ही सत्तू में दही और नमकीन मिलाकर भी पिया जा सकता है।
  • पुरुषों के लिए सत्तू के क्या फायदे हैं?

    पुरुषों के लिए भी सत्तू पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सत्तू पीने से पुरुषों को पर्याप्त ऊर्जा मिलने के साथ ही साथ पाचन तंत्र में भी सुधार होता है साथ ही मांसपेशियों को भी फायदा मिलता है। 
  • सत्तू पीने से गैस बनती है क्या?

    सत्तू पीने से कुछ लोगों को गैस बन सकती है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को सत्तू पीने से पेट अच्छा रहता है। सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। 

Read Next

कब्ज में रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद है या चावल? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 19, 2025 18:07 IST

    Modified By : Kunal Mishra
  • Jun 19, 2025 18:07 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content