गर्मियों की पॉपुलर ड्रिंक सत्तू का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वेट लॉस करना चाहते हैं। सत्तू प्रोटीन का भी स्रोत है जिससे मसल रिपेयर और ग्रोथ में मदद मिलती है। सत्तू बैड कोलेस्ट्रॉल को कंंट्रोल करने में मदद करता है जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। रोजाना सत्तू शरीर को कई लाभ मिलते हैं। सत्तू के फायदे जानने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. सत्तू पीकर ज्यादा एनर्जी महसूस होगी
सत्तू में कॉम्प्लेक्स कॉर्ब्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। शुगरी ड्रिंंक्स के कारण शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती है, लेकिन सत्तू का सेवन करके लंबे समय तक एक्टिव रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें- जौ या चना सत्तू - वजन कम करने के लिए क्या है बेस्ट? एक्सपर्ट से जानें
2. सत्तू ड्रिंक से शरीर को ठंंडक मिलती है
सत्तू ड्रिंक का सेवन करने से शरीर का तापमान कंट्रोल करने में मदद मिलती है खासकर गर्म मौसम में। सत्तू की तासीर ठंंडी होती है जिसे पीकर राहत महसूस होती है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज में चने का सत्तू या जौ का सत्तू: क्या है बेहतर विकल्प? जानें एक्सपर्ट की सलाह
3. पाचन बेहतर होता है

सत्तू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे गट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है और बाउल मूवमेंट बेहतर होता है। सत्तू का सेवन करने से कब्ज, ब्लोटिंंग, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- छाछ या सत्तू शरबत: गर्मियों में कौन सी ड्रिंक है ज्यादा हेल्दी और फायदेमंद?
4. लंबे समय तक पेट भरा रहता है
सत्तू में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक खाने की क्रेविंग्स नहीं होतींं और ओवरईटिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें- चने का सत्तू गर्म होता है या ठंडा? गर्मियों में सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य से जानें
5. हाइड्रेशन लेवल बना रहता है
सत्तू को जब पानी, नमक और नींबू के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो वह एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करता है। रोजाना सत्तू की ड्रिंक पीने से हाइड्रेशन लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है और थकान एवंं कमजोरी दूर होती है।
निष्कर्ष:
रोज एक गिलास सत्तू का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, शरीर में एनर्जी रहती है, शरीर को ठंंडक मिलती है, पाचन बेहतर होता है और पेट लंंबे समय तक भरा रहता है।
FAQ
क्या सत्तू वेट लॉस में मदद करता है?
हां, सत्तू में फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग कम होती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।क्या डायबिटीज के मरीज सत्तू पी सकते हैं?
सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए बिना चीनी मिलाए डायबिटीज के मरीज इसे ले सकते हैं। असंतुलित डायबिटीज में डॉक्टर की सलाह से ही डाइट तय करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 04, 2026 18:08 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 04, 2026 18:08 IST
Published By : Yashaswi Mathur