Mon Nov 16, 2026 | 02:59 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में दूध में हल्दी मिलाकर पिएं या केसर? एक्सपर्ट से जानें क्या हैं दोनों के फायदे?

सर्दियों में हल्दी वाला दूध सूजन कम करने और एंटीऑक्सीडेंट पाने में मदद कर सकता है, जबकि केसर वाला दूध शरीर को गर्मी देने और सेक्सुअल टॉनिक की तरह काम करता है। यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर जानिए, दोनों में से क्या पीना ज्यादा फायदेमंद है?
सर्दियों में दूध में हल्दी मिलाकर पिएं या केसर? एक्सपर्ट से जानें क्या हैं दोनों के फायदे?सर्दियों में दूध में हल्दी मिलाकर पिएं या केसर? एक्सपर्ट से जानें क्या हैं दोनों के फायदे?

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और सेहत का ख्याल रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह की चीजें शामिल करते हैं। इस मौसम में हल्दी वाला दूध और केसर वाला दूध पीने का चलन भी काफी पुराना है। आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते सुना होगा। वहीं, कुछ लोग सर्दियों में केसर वाला दूध पीना पसंद करते हैं। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, हल्दी और केसर दोनों का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए किया जाता है। हल्दी को शरीर में होने वाले दर्द और इंफेक्शन से बचाव में सहायक माना जाता है, जबकि केसर को शरीर में गर्माहट पैदा करने और बल बढ़ाने के लिए उपयोगी बताया गया है।

सर्दियों में हल्दी वाला दूध बेहतर है या केसर वाला?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, दोनों ही तरह के दूध शरीर को अलग-अलग फायदे पहुंचा सकते हैं। जहां हल्दी वाला दूध शरीर में होने वाले दर्द से राहत देने और इंफेक्शन से बचाव में मददगार माना जाता है, वहीं केसर वाला दूध शरीर में गर्मी पैदा करने और बल बढ़ाने में सहायक माना जाता है लेकिन इन दोनों की तासीर और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव में अंतर होता है।

तुलना हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk) केसर वाला दूध (Saffron Milk)
तासीर इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में ठंड से राहत देती है। इसकी तासीर हल्दी से ज्यादा गर्म होती है, जो शरीर में तेजी से गर्मी पैदा करती है।
दर्द और इंफेक्शन से बचाव यह शरीर के दर्द से राहत दिलाने और सर्दी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से बचाने में बहुत मददगार है। यह मुख्य रूप से सामान्य स्वास्थ्य और शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए जानी जाती है।
आयुर्वेदिक गुण इसे एक बेहतरीन नेचुरल एंटी-बायोटिक और हीलिंग टॉनिक माना जाता है। इसे आयुर्वेद में 'रसायन' यानी पोषण देने वाला और 'वाजीकरण' (ऊर्जा व यौन स्वास्थ्य बढ़ाने वाला) दोनों कहा गया है।
एनर्जी और शारीरिक बल यह शरीर को अंदरूनी ताकत देता है और थकान दूर करता है। यह एक बेहतरीन जनरल और सेक्सुअल टॉनिक के रूप में काम करता है, जो स्टेमिना बढ़ाता है।
कब पीना बेहतर है? जब आपको बदन दर्द, जोड़ों का दर्द या सर्दी-जुकाम से बचाव करना हो। जब शरीर में ज्यादा ठंड महसूस हो, कमजोरी हो या शारीरिक क्षमता और एनर्जी बढ़ानी हो।

साल 2022 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, केसर में मौजूद खास फाइटोकेमिकल्स उम्र से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम और इलाज में बेहद मददगार साबित होते हैं। इसके प्रमुख घटक, जैसे क्रोसिन, क्रोसिटिन, पिक्रोक्रोसिन और सफ्रानल, डिप्रेशन, एंग्जायटी और सिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक समस्याओं के साथ-साथ हार्ट, आंखों और नर्वस सिस्टम की उम्र-संबंधित बीमारियों पर पॉजिटिव प्रभाव डालते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए केसर का पानी कितना फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

turmeric milk Vs saffron milkturmeric milk Vs saffron milk

आयुर्वेदाचार्य की सलाह

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, अगर आप सर्दियों में शरीर के दर्द से राहत पाने, बल बढ़ाने और इंफेक्शन से बचाव के उद्देश्य से दूध पीना चाहते हैं, तो हल्दी वाला दूध एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप शरीर में गर्माहट और बल बढ़ाने के साथ सामान्य स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य को सपोर्ट करना चाहते हैं, तो केसर वाला दूध चुन सकते हैं। हालांकि, केसर की तासीर हल्दी से ज्यादा गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन अपनी शारीरिक प्रकृति और जरूरत को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए। किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: क्या शहद और हल्दी से स्टेमिना बढ़ सकती है? एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका और फायदे

निष्कर्ष

सर्दियों में हल्दी वाला दूध और केसर वाला दूध दोनों ही आयुर्वेद के अनुसार शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हल्दी वाला दूध दर्द से राहत, बल बढ़ाने और इंफेक्शन से बचाव में मदद कर सकता है, जबकि केसर वाला दूध शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ रसायन और वाजीकरण के गुणों वाला माना जाता है। हालांकि, केसर की तासीर हल्दी से ज्यादा गर्म होती है। इसलिए कौन-सा दूध आपके लिए बेहतर है, यह आपकी शारीरिक प्रकृति और जरूरत पर निर्भर करता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या बच्चों को सर्दियों में हल्दी वाला दूध दे सकते हैं?

    बच्चों को दूध में खाने में इस्तेमाल होने वाली थोड़ी हल्दी मिलाकर दी जा सकती है, बशर्ते उन्हें दूध या हल्दी से एलर्जी न हो।
  • क्या हल्दी और केसर को एक साथ दूध में मिलाकर पी सकते हैं?

    हां, खाने में इस्तेमाल होने वाली सामान्य मात्रा में दोनों को मिलाया जा सकता है। हालांकि, औषधीय मात्रा में सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
  • क्या रोजाना केसर वाला दूध पीने से शरीर में गर्मी बढ़ती है?

    केसर की तासीर आयुर्वेद में गर्म मानी जाती है। हालांकि, इसका प्रभाव सेवन की मात्रा और व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति पर निर्भर करता है। ज्यादा मात्रा में सेवन से बचना चाहिए।

Read Next

→ अच्छी नींद के लिए मददगार हो सकती हैं ये 6 जड़ी-बूटियां, जानें अश्वगंधा से शंखपुष्पी तक के फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 16, 2026 14:53 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma