Honey and Turmeric for Stamina Boosting: स्टेमिना बढ़ाना कोई एक दिन का काम नहीं है, बल्कि इसके लिए शरीर को लगातार मेहनत लगती है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि सबसे ज्यादा स्टेमिना बूस्टर हल्दी है जो कि हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा बात करें शहद की तो इसकी अपनी कोई प्रकृति नहीं होती और आप जिन भी चीजों में इन्हें मिलाकर लेते हैं, तो यह उसकी प्रकृति ले लेती है। इस प्रकार से शहद में हल्दी मिलाकर लेने से यह दोनों एक ही प्रकृति के बलवर्धक गुणों वाले हो जाते हैं। इसके अलावा भी स्टेमिना बढ़ाने में यह कई प्रकार से फायदेमंद है कैसे? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
स्टेमिना बढ़ाने के लिए शहद और हल्दी के फायदे
डॉ. श्रेय कहते हैं कि शहद और हल्दी, दोनों मिलकर शरीर की हीलिंग में मददगार है। जब आप हल्दी को शहद के साथ लेते हैं तो यह इफेक्ट को इंप्रूव कर देते हैं। Frontiers in Nutrition जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी की मानें, तो हल्दी और शहद एक साथ मिलाकर लेते हैं तो इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण एक्सरसाइज के कारण होने वाले मांसपेशियों के नुकसान और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक है। यह इंफ्लेमेटरी मार्कर्स जैसे NF-κB और COX-2 को कम करता है स्टेमिना बढ़ाने में मदद करता है।
थकान कम करती है शहद और हल्दी
डॉ. श्रेय कहते हैं कि शहद और हल्दी दोनों मिलकर शरीर की थकान को कम करने में मदद कर सकते हैं। हल्दी शरीर की सूजन को कम करके और शारीरिक मेहनत के बाद मांसपेशियों की रिकवरी में तेजी लाता है। इससे शरीर में एनर्जी का सर्कुलेशन बना रहता है। इससे लंबे समय तक बनी रहने वाली थकान को रोकने में मदद करती है, जो रोजमर्रा के स्टैमिना को खत्म कर देती है। इससे शरीर में एक बार फिर से एनर्जी आती है और शरीर स्लो और सुस्त नहीं पड़ता।
इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत के लिए अंजीर कैसे खाएं? जिनसे बढ़ेगा पुरुषों का स्टैमिना
तुरंत और लंबे समय तक मिलने वाली एनर्जी मिलती है
डॉ. श्रेय कहते हैं कि शहद और हल्दी को जब आप एक साथ लेते हैं, तो शहद शरीर में नेचुरल कार्बोहाइड्रेट यानी ग्लूकोज और फ्रुक्टोज प्रदान करता है। इससे होता यह है कि शारीरिक मेहनत के बाद शरीर में हुई एनर्जी की कमी तुरंत पूरी हो जाती है। इसके अलावा शहद का सेवन शारीरिक मेहनत के दौरान या उसके बाद ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में भी मदद मिलती है।
stamina
स्टेमिना बढ़ाने के लिए कैसे करें शहद और हल्दी का सेवन?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि स्टेमिना बढ़ाने के लिए आप 1 चुटकी हल्दी लें और इसे 1 चम्मच शहद में मिलाकर खा लें। इसके बाद गुनगुना पानी पी लें। आप सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं जो कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा इन दोनों ही चीजों का सेवन गले की खराश कम करने के साथ खिचखिच और खुजली को कम करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: अश्वगंधा vs शिलाजीत: स्टैमिना और स्ट्रेस के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें अंतर
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि अगर किसी को फेफड़ों की समस्या है या इनसे जुड़ी कोई बीमारी है, तो शहद और हल्दी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सर्दियों में यह शरीर की गर्माहट बढ़ाने वाला है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी मदद कर सकता है, जिससे इम्यूनिटी अच्छी होती है। इसके अलावा आप प्री और पोस्ट वर्कऑउट रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि हल्दी और शहद का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन ये सीमित मात्रा में लें। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो हल्दी का करक्यूमिन (Curcumin) शरीर का ताप बढ़ा सकता है और पीएच भी काफी हद तक प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है या पित्त की पथरी की समस्या है उन्हें हल्दी और शहद के रेगुलर सेवन से बचना चाहिए। साथ ही अगर आपकी खून पतला करने वाली दवा चल रही है तब भी आपको इन दोनों ही चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा ध्यान रखें कि बिना एक्सपर्ट से बात किए अपने मन से इन दोनों ही चीजों के सेवन से बचें।
FAQ
तुरंत थकान दूर करने के लिए क्या खाएं?
तुरंत थकान दूर करने के लिए आपको नारियल पानी पीना चाहिए। साथ ही आप गुड़ और चना खा सकते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है।तुरंत थकान दूर करने के लिए क्या खाएं?
शरीर में विटामिन बी12 की कमी से थकान हो सकती है खासकर कि लंबे समय तक। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने मन विटामिन बी12 की गोलियां खाने लगें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 27, 2026 17:31 IST
Modified By : Pallavi Kumari Oct 27, 2026 17:31 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1793101652750.webp)