Mon Oct 5, 2026 | 09:57 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

वर्कआउट के बाद कितनी देर में खाना चाहिए? तुरंत खाना जरूरी है या थोड़ा इंतजार कर सकते हैं

वर्कआउट के बाद आप 15-20 मिनट से लेकर दो घंटे बाद तक कुछ न कुछ खा सकते हैं। ऐसा क्यों कहा जा रहा है और किन लोगों को वर्कआउट के बाद कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए? इस तरह की चीजें जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
वर्कआउट के बाद कितनी देर में खाना चाहिए? तुरंत खाना जरूरी है या थोड़ा इंतजार कर सकते हैंवर्कआउट के बाद कितनी देर में खाना चाहिए? तुरंत खाना जरूरी है या थोड़ा इंतजार कर सकते हैं

यह तो हम जानते हैं कि वर्कआउट करने के बाद ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे चोटिल मसल की रिकवरी हो सके। लेकिन, एक महत्वपूर्ण सवाल है, जिसकी अक्सर हम अनदेखी कर बैठते हैं। आखिर वर्कआउट के कितनी देर बाद कुछ खाना चाहिए? क्या वाकई इंतजार किया जाना जरूरी होता है या वर्कआउट के तुरंत बाद क्या कुछ खा सकते हैं?

इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी का कहना है, "वर्कआउट के बाद 30-40 मिनट से लेकर दो घंटे के अंदर-अंदर कुछ खा लेना चाहिए। हालांकि, कुछ अन्य बातें भी मायने रखती हैं। जैसे क्या आपने खाली पेट वर्कआउट किया है या वर्कआउट के ठीक पहले आपने बैलेंस्ड मील लिया है। कहने का मतलब साफ है कि वर्कआउट के कितनी देर बाद खाना खाना है, इसके पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं।"

वर्कआउट के कितनी देर बाद खाना खाएं?

how soon should you eat food after a workouthow soon should you eat food after a workout

15-45 मिनट के अंदर

अगर आपने खाली पेट इंटेंस और हैवी वर्कआउट किया है, तो बॉडी के कूल डाउन होते ही 15-45 मिनट के अंदर कुछ न कुछ जरूर खाएं। खासकर, अगर आपको भूख लगी है, तो खाने में ज्यादा देरी न करें। विशेषज्ञों के अनुसार इस बीच प्रोटीन शेक या केला आदि खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे मसल्स रिकवरी होती है और थकान से भी जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है।

दो घंटे के अंदर

अगर आपने वर्कआउट करने से पहले बैलेंस्ड मील लिया है, जिसमें काब्र्स और प्रोटीन जैसे तत्व मौजूद हैं, तो आप वर्कआउट करने के बाद कुछ समय के लिए इंतजार कर सकते हैं। वर्कआउट के पहले बैलेंस्ड मील या प्रोटीन तथा कार्ब्स लेने का मतलब है कि शरीर में पर्याप्त पोषक तत्व मौजूद हैं। ऐसे में शरीर में एनर्जी की भी कमी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या वर्कआउट के बाद ब्लैक कॉफी पी सकते हैं? जानें कितना इंतजार करना है सही

क्या कहती है स्टडी?

Frontiers in Nutrition जर्नल में प्रकाशित सिस्टमैटिक रिव्यू के अनुसार, वर्कआउट के तुरंत बाद या सही समय पर सही पोषक तत्व लेने से मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से होती है और थकान भी जल्दी दूर होती है। यही नहीं, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को एक साथ लेने से एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की मरम्मत और एनर्जी स्टोर को फिर से भरने के लिए सबसे ज्यादा मदद मिलती है।

कब वर्कआउट के बाद कुछ न कुछ जरूर खाएं?

जैसा कि इसका जिक्र हमने पहले भी किया है कि वर्कआउट के बाद आप कितनी देर में खा रहे हैं, यह आपके वर्कआउट पैटर्न और इससे पहले आपने क्या-क्या खाया है, इस बात पर निर्भर करता है। American Diabetes Association के अनुसार, कुछ ऐसे वर्कआउट भी हैं, जिनके बाद आपको मील स्किप नहीं करना चाहिए, जैसे-

  • वेट लिफ्टिंग
  • हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग
  • लंबी दौड़ लगाना
  • लगातार 60 मिनट तक वर्कआउट करना

वर्कआउट के बाद कुछ न खाने के नुकसान

वर्कआउट के बाद कुछ न कुछ खाना जरूर चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से एनर्जी का स्तर कम होता है और थकान बढ़ सकती है। इसके अन्य नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे-

  1. मसल्स रिकवरी में देरीः वर्कआउट के बाद मसल्स को रिकवरी के लिए प्रोटीन और काब्र्स की जरूरत है। ऐसे में अगर आप कुछ नहीं खाते हैं, तो लंबे समय में मसल्स को क्षति हो सकती है। इससे नियमित रूप से वर्कआउट करना मुश्किल हो सकता है।
  2. थकान और कमजोरीः अगर आप वर्कआउट के बाद जरूरी पोषक तत्व का सेवन नहीं करते हैं, तो ऐसे में शरीर में फ्यूल की कमी हो सकती है यानी एनर्जी का स्तर गिर सकता है, जिससे थकान और कमजोरी बढ़ जाती है।
  3. ब्लड शुगर का गिरनाः क्या आप जानते हैं कि अगर आप वर्कआउट के बाद लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं, तो इसका बुरा असर आपके ब्लड शुगर के स्तर पर भी पड़ सकता है? विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि वर्कआउट के बाद कुछ न कुछ जरूर खाएं। ऐसा न करने पर ब्लड शुगर तेजी से गिर जाता है, जिससे सिरदर्द, सिर का भारी होना आदि समस्याएं हो सकती हैं।
  4. परफॉर्मेंस पर असरः रेगुलर वर्कआउट करना और अपनी परफॉर्मेंस में सुधार करने के लिए बॉडी को फ्यूल की जरूरत होती है। अगर आप मील स्किप करते हैं या वर्कआउट के बाद पोषक तत्वों पर फोकस नहीं करते हैं, तो ऐसे में अगले दिन आप सही से एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे और परफॉर्मेंस पर इसका नेगेटिव असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद मसल रिकवरी में मदद करते हैं ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें फायदे

वर्कआउट के बाद क्या खाना जरूरी है?

  1. Harvard Medical School के अनुसार, वर्कआउट के बाद 45 मिनट के अंदर 20 ग्राम प्रोटीन जरूर लें। हालांकि, प्रोटीन की निश्चित मात्रा व्यक्ति के शरीर के वजन और वर्कआउट की तीव्रता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। प्रोटीन के लिए आप चिकन, मछली, टोफू, ग्रीक योगर्ट आदि को बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे मसल्स रिकवरी तेजी से होती है।
  2. शरीर की खोई हुई एनर्जी को वापिस हासिल करने के लिए 30 से 50 ग्राम कार्ब्स लें। इससे एनर्जी रिस्टोर होती है। इसके लिए आप फल, ओट्स और चावल आदि विकल्पों को चुनें।
  3. वर्कआउट के बाद तरल पदार्थ का सेवन करना न भूलें। ध्यान रखें कि वर्कआउट के दौरान शरीर से पसीने के रूप में काफी पानी बह जाता है। ऐसे में अगर ध्यान न दिया जाए, तो इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो सकता है।

निष्कर्ष

वर्कआउट के बाद कितनी देर में कुछ खाना है, इसके पीछे अलग-अलग कारक जिम्मेदार हैं। अगर आप खाली पेट वर्कआउट करते हैं, तो बिना देरी किए कुछ न कुछ अवश्य खाएं। इसी तरह, बैलेंस्ड मील लेने के बाद वर्कआउट करते हैं, तो दो घंटे तक का इंतजार किया जा सकता है। हां, अगर आपको डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी समस्या है, तो कितनी देर में कुछ खाना है, इस संबंध में एक्सपर्ट की राय लेना न भूलें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या वर्कआउट के तुरंत बाद केवल प्रोटीन शेक पीने से मसल्स रिकवरी हो जाती है?

    सिर्फ प्रोटीन की मदद से मसल्स रिकवरी संभव नहीं है। इसके प्रोटीन के साथ लिए कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट लेना भी उतना ही आवश्यक है।
  • वर्कआउट के बाद फैट युक्त खाद्य पदार्थ क्यों नहीं खाना चाहिए?

    फैट पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देती है। वर्कआउट के बाद शरीर को तेजी से पचने वाले पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। वैसे भी फैट लेने से प्रोटीन और कार्ब्स का अवशोषण धीमा हो जाता है।

Read Next

→ Delhi-NCR Air Pollution: फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए अभी से शुरू कर दें ये ब्रीदिंग एक्सरसाइज और डाइट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 05, 2026 20:16 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi