Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

एक्सरसाइज के बाद मसल रिकवरी में मदद करते हैं ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें फायदे

एक्‍सरसाइज के बाद मसल्‍स में माइक्रो ट‍ियर्स हो जाते हैं ज‍िसे ठीक करने के ल‍िए और आराम देने के ल‍िए कुछ फूड्स की जरूरत होती है ज‍िससे मसल्‍स की र‍िकवरी होती है। इससे एक्‍सरसाइज के बाद शरीर को एनर्जी भी म‍िलती है।

शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए केवल एक्‍सरसाइज करना काफी नहीं है। एक्‍सरसाइज के बाद शरी की र‍िकवरी भी जरूरी होती है। एक्‍सरसाइज करने के बाद मसल्‍स में माइक्रो ट‍ियर्स यानी छोटा डैमेज हो जाता है ज‍िसके ल‍िए उसकी मरम्‍मत करना जरूरी हो जाता है। मसल्‍स की र‍िकवरी से मांसपेश‍ियों का दर्द दूर करने में मदद म‍िलती है और इंजरी से बचाव होता है। मसल्‍स की र‍िकवरी से हड्ड‍ियों और मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। मसल्‍स की र‍िकवरी के ल‍िए आराम करना जरूरी होता है इसके अलावा कुछ हेल्‍दी फूड्स को डाइट में शाम‍िल करके भी मसल्‍स की र‍िकवरी में मदद म‍िलती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन के मुताब‍िक, मसल्‍स की र‍िकवरी के ल‍िए एक्‍सरसाइज के बाद शरीर को एनर्जी, अमीनो एस‍िड और अन्‍य पोषक तत्वों की जरूरत होती है और हेल्‍दी फूड्स का सेवन करने से मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। एक्‍सरसाइज के बाद मसल्‍स की र‍िकवरी के ल‍िए कुछ फायदेमंद फूड्स के बारे में आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. अंडे- Eggs

egg-benefits-for-muscle-recovery-after-exercise

एक्‍सरसाइज के बाद मसल र‍िकवरी के ल‍िए अंडे खाना फायदेमंद होता है। अंडोंं में प्रोटीन होता है जो मांंसपेश‍ियों को र‍िपेयर करने में मदद करता है। अंंडे में मौजूद व‍िटाम‍िन डी की मदद से हड्ड‍ियों को ताकत म‍िलती है और लंबे समय में एक्‍सरसाइज के कारण होने वाले हड्डि‍यों के दर्द से राहत म‍िलती है। एक अंडे में केवल 70 से 80 कैलोरी होती हैं और शरीर को ढेर सारा पोषण म‍िलता है।

यह भी पढ़ें- क्या Foam Rolling मांसपेशियों की रिकवरी के लिए अच्छा है? जानें एक्सपर्ट सुझाव

2. केला- Banana

केले में पोटेश‍ियम की भरपूर मात्रा होती है। केले का सेवन करने से ऐंठन दूर होती है, शरीर की कमजोरी और थकान दूर होती है और मसल र‍िकवरी में मदद म‍िलती है। केले में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स की मदद से मांसपेश‍ियोंं में होने वाली सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है। यह आसानी से पच जाता है और शरीर में इलेक्‍ट्रोलाइट्स की कमी को भी दूर करता है।

3. पनीर- Paneer

जो लोग शाकाहारी हैं उनके ल‍िए एक्‍सरसाइज के बाद मसल र‍िकवरी के ल‍िए पनीर एक बेहतरीन ऑप्‍शन है। पनीर में प्रोटीन मौजूद होता है ज‍िससे मसल्‍स की र‍िकवरी तेजी से होती है। पनीर में मौजूद कैल्‍श‍ियम और फॉस्‍फोरस से हड्डि‍यों को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। इसमें ग्‍लूटामाइन नाम का अम‍ीनो एस‍िड होता है ज‍िससे मांसपेश‍ियों का दर्द दूर होता है।

यह भी पढ़ें- शरीर की चर्बी कम करने के दौरान कैसे रखें मांसपेशियों का ध्यान? जानें एक्सपर्ट से

4. दही- Curd

एक्‍सरसाइज के बाद दही का सेवन भी फायदेमंद होता है। इससे मसल्‍स र‍िकवरी में मदद म‍िलती है, सूजन कम होती है और थकान कम करने में मदद म‍िलती है। दही में मौजूद प्रोबायोट‍िक्‍स की मदद से आंतों के स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। साथ ही दही का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है।

5. नार‍ियल पानी- Coconut Water

एक्‍सरसाइज के बाद मसल्‍स की र‍िकवरी के ल‍िए नार‍ियल पानी का सेवन करें। नार‍ियल पानी में मैग्नीश‍ियम, पोटेश‍ियम और सोड‍ियम जैसे इलेक्‍ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं ज‍िससे शरीर की र‍िकवरी होती है। हाइड्रेशन के ल‍िए एक्‍सरसाइज के बाद नार‍ियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नार‍ियल पानी का सेवन करने से शरीर के व‍िषाक्‍त पदार्थों को शरीर से बाहर न‍िकालने में मदद म‍िलती है।

न‍िष्‍कर्ष:

एक्‍सरसाइज के बाद शरीर की र‍िकवरी के ल‍िए नार‍ियल पानी, पनीर, दही, केला और अंडों का सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स का सेवन करने से शरीर को एनर्जी भी म‍िलेगी और एक्‍सरसाइज के बाद होने वाली थकान से राहत भी म‍िलेगी। एक्‍सरसाइज के बाद इन फूड्स का सेवन करने से हड्ड‍ियों के दर्द और सूजन से भी राहत म‍िलेगी।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या पथरी में गुड़ खा सकते हैं? जानें ताकि बढ़ न जाए सेहत से जुड़ी समस्याएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 15, 2026 09:21 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 15, 2026 09:21 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content