
Home Remedies To Get Relief From Muscle Pain In Hindi: मौजूदा जीवनशैली की ओर अगर गौर किया जाए, तो ज्यादातर लोग काम के एक्स्ट्रा प्रेशर में रहते नजर आएंगे। हर किसी की भागभगम भरी जिंदगी हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी इजाफा होता जा रहा है। मसल्स से जुड़ी प्रॉब्लम भी इन दिनों काफी आम हो गई है। ऐसा अक्सर खराब पॉश्चर में बैठने के कारण होता है। मासंपेशियों में दर्द या ऐंठन की समस्या अक्सर गर्दन, कंधे और पीठ में होती हैं। हालांकि, पैर, हाथ, पिंडलियों और अन्य हिस्सों के मांसपेशियों के दर्द का अनुभव होता है। इस तरह की समस्याओं को कम करने के लिए अक्सर लोग एक्सरसाइज या फिजियोथेरेपी आदि करते हैं। इससे काफी हद तक राहत तो मिल जाता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खे भी मौजूद हैं, जो आपको मसल्स पेन से आराम देने में मदद कर सकते हैं।
कैमोमाइल (Chamomile For Muscle Pain)
कैमोमाइल एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। अक्सर लोग खुद को रिलैक्स करने के लिए कैमोमाइल से बनी चाय पीते हैं। कैमोमाइल में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद हैं। यह जो एंटी-इंफ्लेमेटरी फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होती है। फ्लेवोनोइड्स, एक तरह का ऐसा पदार्थ है, जिससे हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह पुरानी सूजन को कम करने में भी महत्सवपूर्ण भूमिका निभात है। इसके अलावा, कैमोमाइल अनिद्रा यानी इंसोमनिया, मांसपेशियों में ऐंठन, मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन, सर्दी-जुकाम में भी कारगर साबित हुई है। अगर आपको अक्सर मांसपेशियों में तकलीफ रहती है, तो कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल से मसाज कर सकते हैं। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और ऐंठन में कमी आएगी। इसके अतिरिक्त, गर्दन की मांसपेशियों से राहत पाने के लिए आप कैमोमइाल की चाय चाय पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द और जकड़न से आराम दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
ब्लूबेरी (Blueberry For Muscle Pain)
जिन लोगों को मांसपेशियों में अक्सर दर्द या ऐंठन की समस्या रहती है, उन्हें अपनी डाइट में ब्लूबेरी को शामिल करना चाहिए। ब्लूबेरी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो मांसपेशियों को आराम देने काम करते हैं। यह खासकर, उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में दर्द की शिकायत करते हैं। एक्सरसाइज से पहले और एक्सरसाइज के बाद ब्लूबेरी से बनी स्मूदी पी स कतेहैं। इससे एक्सरसाइज के दौरान अगर मांसपेशियों में किसी तरह की चोट लगी है, तो तेजी से रिकवरी में मदद मिलती है। यही नहीं, विशेषज्ञों की मानें, तो ब्लूबेरी मांसपेशियों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़ी सूजन को कम करने में भी मदद कर सकती है। साथ ही, बुजुर्गों में मुद्रा और गतिशीलता में सुधार करने में सहायक भूमिका निभाती है।
इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों का दर्द दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके
अनार का जूस (Pomegranate For Muscle Pain)
मांसपेशियोंत्र में हो रहे दर्द से राहत पाने के लिए अनार का जूस पीना भी एक कारगर तरीका है। कई अध्ययन भी इस बात को साबित कर चुके हैं कि अनार का जूस पीने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसके साथ ही, अगर मांसेपशियों में चोट लगी है, तो रिकवरी के लिए भी अनार जूस पिया जा सकता है। इससे रिकवरी दर बढ़ती है और मांसेपशियों की ऐंठन में भी कमी आती है। यही नहीं, एक अन्य अध्यययन से यह बात साबित हुई है कि अनार का जूस पीने से मासंपेशियों की ताकत बढ़ती है और एल्बो फ्लेक्सर मसल्स के दर्द को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
पुदीना (Peppermint For Muscle Pain)
पुदीना कई तरह के दर्द से राहत देने में सहायक है। असल में, पुदीना में मेंथॉल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो एनाल्जेसिक गुणों यानी दर्द को कम करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। कई दर्द निवारक दवाओं में भी इसका उपयोग होता हैं पुदीना में एंटीस्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो संकुचन के दौरान आपकी मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं। पुदीना का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। आप चाहें, तो पुदीना की बनी चाय पी सकते हैं या फिर पुदीना के तेल से अपनी मांसपेशियों की मालिश कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है।
एसेंशियल ऑयल (Essential Oil For Muscle Pain)
ज्यादातर एसेंशियल ऑयल की मदद से भी आप मांसपेशियों में हो रहे ऐंठन या दर्द से राहत पा सकते हैं। दरअसल, एसेंशियल ऑयल की मदद से मांसपेशियों की मालिश की जाती है, जिससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द से राहत मिलने लगता है। आमतौर पर, इस समस्या से राहत पाने के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल एरोमाथैरेपी में खूब किया जाता है। एसेंशियल ऑयल के तौर पर आप लैवेंडर, रोजमेरी, लेमनग्रास आदि का उपयोग कर सकते हैं।
image credit: freepik