मांसपेशियों का दर्द दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके

Natural Muscle Relaxants For Effective Pain Relief: मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मांसपेशियों का दर्द दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके


Natural Muscle Relaxants For Effective Pain Relief: मसल्स में दर्द होना एक आम समस्या है। कई बार ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से, खराब जीवनशैली, गलत तरीके सोने की वजह से और लंबे वर्किंग समय की वजह से भी  मांसपेशियों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती हैं। कई लोग काफी समय तक इस समस्या को अवॉयड करते हैं लेकिन जब दर्द ज्यादा बढ़ जाता है, तो कई लोग पेनकिलर खाना शुरू कर देते हैं। ज्यादा पेनकिलर का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में मसल्स को दूर करने के लिए नैचुरल तरीके अपनाएं जा सकते हैं। ये तरीके मसल्स पेन को कम करने के साथ सेहत का भी ध्यान रखेंगे। आइए जानते हैं मसल्स के दर्द को दूर करने के तरीकों के बारे में।

कैमोमाइल ऑयल

मसल्स में पेन होने पर कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल से प्रभावित एरिया की मसाज करें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो अनिद्रा, मांसपेशियों में ऐंठन, फीवर, सर्दी और फ्लू आदि को आसानी से ठीक करते हैं। इसकी चाय भी बनाकर आसानी से पी जा सकती हैं।

अनार का जूस

अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से मसल्स का पेन दूर होता है।  अनार के जूस से ताकत बढ़ाने और एल्बो फ्लेक्सर मसल्स के दर्द को कम करने में भी मदद मिलती है।

पुदीना

पुदीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ मांसपेशियों के दर्द को भी कम करता है। पुदीना में एंटीस्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो संकुचन के दौरान मांसपेशियों को आराम देते हैं और जिससे दर्द दूर होता है। इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है या एसेंशियल ऑयल से मसाज करें।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में खाएं संतरा, सेहत को मिलेंगे ये 5 बेहतरीन फायदे

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से मांसपेशियों में होने वाला दर्द और सूजन दूर होती है और मसल्स स्वस्थ रहते है। रोजमेरी एसेंशियल ऑयल पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी छुटकारा देता है। 

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की मसाज करने से शरीर का दर्द दूर होने के साथ मांसपेशियों का दर्द भी दूर होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रभावित जगह पर इस तेल को लगाएं। इस तेल की मसाज करने से  घुटने के दर्द और मासिक धर्म में ऐंठन के दर्द को दूर करता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।

मसल्स के दर्द को दूर करने के लिए इन नैचुरल तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर नियमित मसल्स में पेन रहे, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Stretch Marks Treatment: कमर पर द‍िख रहे स्ट्रेच मार्क्स जल्‍दी हो सकते हैं कम, इस्‍तेमाल करें ये 5 तेल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version