Doctor Verified

बढ़े वजन के कारण होता है कमर दर्द? राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय 

मोटापे से कमर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे दर्द होता है। इसे कम करने के लिए मालिश, गर्म स‍िंकाई और अन्‍य उपायों की मदद ले सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़े वजन के कारण होता है कमर दर्द? राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय 


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, खासकर महिलाओं में। मोटापा न केवल शरीर की बनावट को प्रभावित करता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म देता है। इन्हीं में से एक है कमर दर्द, जो वजन बढ़ने के कारण रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों पर दबाव बढ़ने से होता है। यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो यह जीवनशैली को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। कमर दर्द के कारण महिलाएं न तो सही तरीके से घर के काम कर पाती हैं और न ही ऑफिस में लंबे समय तक बैठने में सहज महसूस करती हैं। हालांकि, इसका हल केवल दर्द निवारक दवाओं में नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू उपायों और जीवनशैली में बदलाव से इसे दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जो मोटापे के कारण होने वाले कमर दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से आप अपने दर्द को कम कर सकती हैं और शरीर को ज्‍यादा एक्‍ट‍िव और स्वस्थ बना सकती हैं।

back-pain-obesity

1. कपूर और नारियल तेल के म‍िश्रण का इस्‍तेमाल करें- Use Camphor and Coconut Oil For Back Pain

कपूर में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो तुरंत दर्द में राहत पहुंचाते हैं। नारियल तेल मांसपेशियों को आराम देता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • 2 चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच कपूर मिलाएं।
  • इसे हल्का गर्म करें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस तेल से कमर की हल्के हाथों से मसाज करें।
  • रोजाना सोने से पहले इस उपाय को अपनाएं।

इसे भी पढ़ें- कमर दर्द से राहत के लिए कैसे गद्दे पर सोना सही है- सॉफ्ट, हार्ड या ऑर्थोपीडिक? जानें डॉक्टर से

2. अजवाइन का इस्‍तेमाल करें- Use Ajwain For Back Pain

अजवाइन में दर्द निवारक गुण होते हैं, जो खासतौर पर मांसपेशियों के दर्द में राहत देते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • थोड़ी सी अजवाइन को तवे पर हल्का भून लें।
  • इसे एक कॉटन के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें।
  • अब इस गर्म पोटली को कमर पर रखें और हल्के हाथों से स‍िंकाई करें।
  • दिन में 2 बार यह उपाय अपनाएं।

3. मेथी और सरसों के तेल का म‍िश्रण लगाएं- Apply Fenugreek and Mustard Oil

मेथी के दाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कमर दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • 2 चम्मच मेथी दानों को पीसकर पाउडर बना लें।
  • इसे 2 चम्मच सरसों के तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें।
  • अब इस मिश्रण को कमर पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • गुनगुने पानी से धो लें।
  • यह उपाय रोजाना करें।

4. नमक और गरम पानी से स‍िंकाई करें- Use Salt and Lukewarm Water

नमक सूजन कम करने और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक मोटे कॉटन के कपड़े में मोटा नमक डालकर गर्म तवे पर हल्का सेक लें।
  • अब इस गर्म नमक वाली पोटली को दर्द वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • यह उपाय दिन में 1-2 बार करें।

5. हल्दी और एलोवेरा जेल का पेस्ट लगाएं- Turmeric and Aloe Vera Gel Paste

हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नाम का तत्व होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल ठंडक पहुंचाता है और दर्द को जल्दी कम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इसे कमर के दर्द वाली जगह पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें।
  • गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस उपाय को रोजाना दोहराएं।

अगर आप मोटापे के कारण होने वाले कमर दर्द से परेशान हैं, तो ये घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। अगर दर्द बहुत ज्यादा हो और लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: patientpop.com, saynotoobesity

Read Next

ज्‍यादा चाय-कॉफी पीने से हो गई है एस‍िड‍िटी? राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version