
बंद और टाइट कपड़े पहनना कई बार आरामदायक महसूस होता है, लेकिन अगर इन्हें दिनभर पहना जाए, तो यह अंडरआर्म्स में दर्द और असुविधा का कारण बन सकता है। टाइट कपड़े त्वचा पर दबाव डालते हैं और ब्लड फ्लो में रुकावट पैदा करते हैं, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव होता है। इसके अलावा, ऐसे कपड़ों में पसीना और नमी फंस जाती है, जो अंडरआर्म्स की नाजुक त्वचा में जलन और खुजली पैदा कर सकती है। लंबे समय तक यह समस्या बनी रहने पर त्वचा में रेडनेस, सूजन और गंभीर दर्द हो सकता है। टाइट कपड़े पहनने का असर केवल त्वचा तक सीमित नहीं रहता, यह मांसपेशियों और जोड़ों पर भी दबाव डालता है, जिससे ज्यादा थकान और असहजता महसूस होती है। सर्दियों में यह समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि भारी और बंद कपड़ों में पसीना जल्दी सूखता नहीं है। हालांकि, यह समस्या आम है, लेकिन इसे अनदेखा करना आपके आराम और त्वचा की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। राहत पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप दर्द को कम कर सकते हैं और अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए, जानते हैं अंडरआर्म्स के दर्द से राहत पाने के 5 आसान घरेलू उपाय। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।

1. गर्म पानी से सिंकाई करें- Hot Water Compress
- गर्म पानी से सिंकाई करने से मांसपेशियों का खिंचाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- एक साफ तौलिया लें और उसे गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें।
- इसे 10-15 मिनट तक अंडरआर्म्स पर रखें।
- दिन में 2-3 बार यह प्रक्रिया करें। इससे त्वचा में सूजन और दर्द में राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ चेहरे और हाथों की नहीं, अंडरआर्म्स की भी करनी चाहिए देखभाल, जानें जरूरी टिप्स
2. नारियल तेल की मालिश करें- Coconut Oil Massage
- नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- हल्का गर्म नारियल तेल लें और अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से मालिश करें।
- मालिश के बाद इसे 20-30 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- रोजाना मालिश करने से दर्द में तेजी से राहत मिलेगी।
3. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें- Use Aloe Vera Gel
- एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो अंडरआर्म्स के दर्द और जलन को तुरंत शांत करने में मदद करते हैं।
- ताजे एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालें या बाजार से शुद्ध एलोवेरा जेल लें।
- इसे सीधे अंडरआर्म्स की त्वचा पर लगाएं।
- 20-25 मिनट तक छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- दिन में 2 बार यह उपाय करें।
4. नमक के पानी से नहाएं- Bath With Salt Water
- नमक में मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट मांसपेशियों के तनाव को दूर करने और त्वचा को आराम देने में मदद करता है।
- एक टब गर्म पानी में 1-2 कप एप्सम सॉल्ट ( सेंधा नमक) मिलाएं।
- 15-20 मिनट तक इस पानी में बैठें।
- यह प्रक्रिया हफ्ते में 2-3 बार करें। इससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा और दर्द कम होगा।
5. हल्दी और दूध का मिश्रण लगाएं- Use Turmeric and Milk Mix
- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो अंडरआर्म्स के दर्द और जलन को कम करने में असरदार हैं।
- हल्दी पाउडर में थोड़ा गर्म दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
- यह उपाय दिन में एक बार करें।
जरूरी सावधानियां
- टाइट और सिंथेटिक कपड़ों के बजाय ढीले और सूती कपड़े पहनें।
- अंडरआर्म्स को साफ और ड्राई रखें।
- लंबे समय तक पसीना जमा न होने दें, क्योंकि यह जलन और इंफेक्शन का कारण बन सकता है।
- अगर दर्द बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
अंडरआर्म्स में दर्द एक सामान्य समस्या है, लेकिन सही देखभाल और इन घरेलू उपायों से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। आरामदायक कपड़े पहनना और त्वचा की देखभाल पर ध्यान देना जरूरी है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: nbcnews.com, mblycdn.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version