How Do You Heal a Scratched Armpit: गर्मियां में हमें स्किन एलर्जी ज्यादा होती है। इस दौरान वातावरण का तापमान ज्यादा होने से पसीना ज्यादा आता है। ज्यादा पसीने की वजह से खुजली और जलन होने लगती है। ऐसे में जब हम टाइट कपड़े पहनते हैं, तो बगल से हमारी त्वचा छिल जाती है। इसके कारण त्वचा में जलन और लालिमा हो जाती है। यह दिनभर बैठना मुश्किल भी कर सकता है। इस समस्या से जल्द राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इसके लिए हम घर में ही पाई जाने वाली प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन नेचुरल चीजों के बारे में।
अंडरआर्म के छिलने पर लगाएं ये नेचुरल चीजें- Natural Ingredients To Heal Under Arm
एलोवेरा जेल- Aloe Vera Gel
कटने या छिलने की समस्या के लिए एलोवेरा जेल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। साथ ही, इसके इस्तेमाल से त्वचा की जलन और खुजली से भी राहत मिलती है। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको इस समस्या में जल्द आराम मिलेगा। इसे आप नहाने के बाद बगल में मसाज कर सकते हैं। जल्द रिजल्ट के लिए दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें।
आइस क्यूब- Ice Cubes
अंडरआर्म की खुजली और जलन कम करने के लिए आइस क्यूब इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी जल्द आराम मिलेगा। आप बर्फ को कपड़े में बांधकर बगल में मसाज कर सकते हैं। मसाज के बाद कोई अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- अंडरआर्म्स का कालापन दूर करेगा हल्दी और सेब के सिरके का यह नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
नारियल तेल- Coconut Oil
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से जलन और खुजली में राहत मिलती है। साथ ही, यह इंफेक्शन का खतरा बढ़ने से भी रोकता है। नारियल तेल आप नहाने के बाद बगल में लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे रात में सोने से पहले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर- Gel Based Moisturizer
जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने से आपको काफी जल्दी राहत मिलेगी। हैवी मॉइस्चराइजर लगाने से आपको दिनभर परेशानी हो सकती है। इसलिए कोई लाइट और जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं, जिससे आपको जल्दी राहत मिल सके। आप डॉक्टर की सलाह पर अपना मॉइस्चराइजर ले सकते हैं। कोई ऐसा मॉइस्चराइजर ही खरीदे जिससे आपको जल्द राहत मिल सके। इसे आप दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Summer tips: पसीने के कारण अंडरआर्म्स में स्किन इंफेक्शन का है खतरा, इन बातों का ध्यान रखें और बरतें सावधानी
एंटी-फंगल क्रीम और पाउडर- Anti Fungal Cream and Powder
त्वचा के छिलने पर इंफेक्शन होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में आप एंटी-फंगल क्रीम या पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी समस्या जल्दी ठीक होगी। इन चीजों में इंफेक्शन खत्म करने और खुजली कम करने वाले कंपाउंड पाए जाते हैं। इसे 2 से 3 बार इस्तेमाल में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। लेकिन ध्यान रखें कि आप डॉक्टर की सलाह पर ही कोई प्रोडक्ट खरीदे।
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा छिल चुकी है, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। क्योंकि घाव को नजरअंदाज करने से इंफेक्शन बन सकता है। इनमें से कोई भी चीज इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।