दिसंबर के महीने के साथ ही मौसम में ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। पहाड़ों पर बर्फ पड़नी शुरू हो चुकी है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही कुछ लोगों में मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की शिकायत भी होने लगती है। कई बार मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की समस्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि व्यक्ति को अपने रोजाना के काम करने भी मुश्किल हो जाते हैं। अगर आप ये जानना चाहते हैं कि सर्दियों में मांसपेशियों में दर्द ज्यादा क्यों होता है (Why does muscle pain increase in winter) तो इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानेंगे इसका कारण और सर्दियों में शरीर के दर्द से कैसे छुटकारा पाएं?
सर्दियों में मांसपेशियों में दर्द ज्यादा क्यों होता है - Why Do People Get Muscle Pain In Winter In Hindi
डॉक्टर श्रेय ने बताया कि सर्दी के मौसम में मांसपेशियों में दर्द और अकड़न होने के कई कारण हो सकते हैं।
1. सबसे पहला और बड़ा कारण है बॉडी में फैट और मांसपेशियों का अनुपात, यानी अगर व्यक्ति के शरीर में फैट की मात्रा ज्यादा है और मांसपेशियां कम हैं तो उन्हें सर्दियों में दर्द की समस्या हो सकती है। जिन लोगों में मांसपेशियां ज्यादा होती हैं और फैट का घनत्व कम होता है उन्हें दर्द की शिकायत कम होती है क्योंकि मांसपेशियों में जान (ताकत) होती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पिएं अदरक का पानी, सेहत को मिलेंगे 5 बड़े फायदे
2. मोटापे के शिकार लोगों में भी सर्दी के मौसम में मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की शिकायत रहती है। क्योंकि ऐसे लोगों के शरीर में मांसपेशियां कम होती हैं और उसके मुकाबले शरीर का वजन ज्यादा होता है।
3. ज्यादा वजन के कारण मांसपेशियों पर दुगनी मार पड़ती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी स्लो यानी धीमा हो सकता है, जिसके कारण भी दर्द की शिकायत रहती है।
4. ठंड में जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से न हो तो मांसपेशियां गर्म नहीं रह पाएंगी, जिसके कारण अकड़न की समस्या भी हो सकती है।
5. कई बार चोट लगने के कारण भी सर्दियों में दर्द होता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों की डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, लिवर रहेगा हेल्दी
टॉप स्टोरीज़
सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द से राहत कैसे पाएं? How To Reduce Stiffness And Muscle Pain In The Winter In Hindi
आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप सर्दी के मौसम में मांसपेशियों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो तेल से मालिश कर सकते हैं।
- मांसपेशियों में दर्द के लिए सरसों और तिल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर तिल का तेल सबसे ज्यादा फायदा करेगा।
- शरीर से वायु को कम करने के लिए तिल के तेल में लहसुन की कलियां पकाएं और फिर इस तेल से मालिश करें, इससे मांसपेशियों में दर्द की शिकायत कम होगी।
- तिल के तेल में अजवाइन मिलाकर भी आप मालिश कर सकते हैं।
- अपने भोजन में फैट की मात्रा कम करें और प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं।
- प्रोटीन का सेवन शरीर में मसल्स बनने में मदद करेगा।
- अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द किसी चोट के लगने के बाद हो रहा है तो इसका उचित इलाज करवाएं।
यदि आपको सर्दी के मौसम में मांसपेशियों में दर्द की ज्यादा समस्या रहती है, तो आपको अपने चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
All Images Credit- Freepik