Doctor Verified

शरीर के दर्द और सूजन से राहत दिला सकता है महायोग राज गुग्गुल, जानें इसके सेवन के फायदे

आयुर्वेद में गुग्गुल से कई बीमारियां का इलाज किया जा सकता है। इस लेख में आगे जानते हैं कि गुग्गुल से आप दर्द और सूजन को कैसे कम कर सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर के दर्द और सूजन से राहत दिला सकता है महायोग राज गुग्गुल, जानें इसके सेवन के फायदे


कई हजार सालों से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों के रोगों का इलाज किया जा रहा है। आज के समय में भी लोग अपने कई रोगों का इलाज आयुर्वेद के द्वारा ही कराना पसंद करते हैं। आयुर्वेद में व्यक्ति के वात, पित्त और कफ की प्रकृति के अनुसार इलाज किया जाता है। यह चिकित्सा पद्धति के अनुसार हर व्यक्ति के शरीर की अपनी एक विशेष प्रकृति होती है, जब यह प्रकृति में दोष आने लगता है तो इससे रोग उत्पन्न होने लगते हैं। इन रोगों को दूर करने के लिए नेचुरल जड़ी बूटियों का उपयोग किया जाता है। इसमें गुग्गुल को भी शामिल किया जाता है। गुग्गुल के इस्तेमाल से शरीर में होने वाले दर्द और सूजन के कम करने में मदद मिलती है। इस लेख में आगे वेव क्योर सेंटर के नेचुरोपैथी विभाग के डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि महायोगराज गुग्गुल के इस्तेमाल से क्या फायदे होते हैं।  

महायोगराज गुग्गुल से क्या फायदे होते हैं? 

यह एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे कई तरह की जड़ी बूटियों, मिनरल्स और गुग्गुल के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। इस औषधि का उपयोग जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, इस औषधि से मांसपेशियों की जकड़न, रेस्पिरेटी से जुड़ी समस्याएं, यूरिनरी ट्रैक्ट की समस्याएं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। कुछ लोगों के शरीर में दर्द और सूजन के लिए इलाज में भी इसको दिया जा सकता है। रुमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए यह रामबाण की तरह काम कर सकती है। 

हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं 

महायोगराज गुग्गुल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियो की ग्रोथ और बचाव के लिए आवश्यक होते हैं। यह औषधि कैल्शियम अवशोषण की प्रक्रिया में सुधार करती है और हड्डियों की बोन डेंसिटी को बेहतर बनाती है। इससे हड्डियां मजबूत होती है और उनके टूटने की संभावना कम होती है।

benefits of mahayograj guggul

मांसपेशियों के दर्द को दूर करें

ज्यादा एक्सरसाइज, लंबे समय तक एक जगह बैठने या  किसी नई तरह की एक्सरसाइज को ज्यादा करने से मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप महायोगराज गुग्गुल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन में आराम मिलता है। 

ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को कम करें 

ऑस्टियोआर्थराइटिस को वात दोष की वजह माना जाता है। इसमें जोड़ों के आसपास की हड्डियों और टिश्यू डैमेज होते हैं। इससे उम्र बढ़ने और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। जब हड्डियों के बीच के कार्टिलेज खराब होने लगते हैं तो इससे हड्डियां रगड़ने लगती है, जिससे जोड़ों में अकड़न की समस्या हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप महायोगराज गुग्गुल का फायदेमंद हो सकती है। इससे वात दोष को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

गाउट को कम करने में सहायक

जैसा कि आपको पहले बताया गया है कि महायोगराज गुग्गुल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गाउट (गठिया) के लक्षणों को कम करने में मदद करती है।   यह शरीर में ब्लड यूरिक एसिड के स्तर और सूजन को कम करने में सहायक हो सकती है।   

पाचन क्रिया में करें सुधार 

यह औषधि पाचन क्रिया की समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है। इससे पेट की समस्या जैसे सूजन, कब्ज, पेट फूलना और पेट की ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह मल त्याग की प्रक्रिया में सुधार करती है। 

इसे भी पढ़ें: क्या गठिया को आयुर्वेदिक इलाज से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है? जानें डॉक्‍टर से

इस औषधि से आप पाचन क्रिया, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों की ऐंठन और गठिया के आराम मिलता है। गठिया होने पर आप इस औषधि का उपयोग कर सकते है। अगर आपको भी किसी तरह की समस्या है तो ऐसे में आयुर्वेदाचार्य से संपर्क कर इस औषधि का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

ऋतु संधि के दौरान इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल, स्वस्थ रहने में मिलेगी मदद

Disclaimer