
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और स्ट्रेस से भरी जीवनशैली के कारण वजन तेजी से बढ़ता है। मोटापा केवल आपकी शारीरिक बनावट पर असर नहीं डालता, बल्कि यह आपकी सेहत पर भी गहरा असर डालता है। मोटापे के कारण शरीर के जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी में दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है। शोध बताते हैं कि मोटापा, ओस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं का मुख्य कारण है, जिसमें जोड़ों के कार्टिलेज का डैमेज होने लगता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह दर्द बड़ी समस्या बन सकता है। जोड़ों के दर्द को कम करने और जीवन को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टर के बताए कुछ आसान टिप्स को अपनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 7 टिप्स जो इस समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
1. फिजियोथेरेपी का सहारा लें- Use Physiotherapy To Relax
फिजियोथेरेपी जोड़ों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और लचीलापन बढ़ाने में मदद करती है। इससे जोड़ों पर दबाव कम होता है और दर्द से राहत मिलती है। अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें और उनकी सलाह अनुसार एक्सरसाइज करें। फिजियोथेरेपी से जोड़ों के कार्यक्षमता में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी पुष्करमूल की जड़ से दूर करें जोड़ों का दर्द, जानें इस्तेमाल के 5 तरीके
2. एंटी-इंफ्लेमेटरी उपाय अपनाएं- Choose Anti Inflammatory Treatment
हल्दी, अदरक, और ग्रीन टी जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स का सेवन करें। ये सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इन प्राकृतिक उपायों से जोड़ों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
3. सही जूते पहनें- Wear Right Shoes
सपोर्टिव और कुशन वाले जूते पहनने से जोड़ों पर दबाव कम होता है। गलत फुटवियर पहनने से बचें, क्योंकि यह दर्द को बढ़ा सकता है। खासतौर पर घुटनों और एड़ियों की सुरक्षा के लिए आरामदायक जूते पहनें। फ्लैट्स या लो-हील फुटवियर का चुनाव करें जो आपकी चाल को बेहतर बनाए।
4. सोने का समय तय करें- Fix Your Sleep Time
नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है। पर्याप्त और अच्छी नींद जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। 7-8 घंटे की नींद लें और सोने का एक तय समय निर्धारित करें। गहरी नींद से हार्मोन बैलेंस होता है, जो जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या को कम करता है। सोने से पहले रिलैक्सेशन तकनीक का इस्तेमाल करें।
5. सही आहार लें- Eat Healthy Diet
संतुलित आहार से वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। फलों, सब्जियों, और प्रोटीन युक्त भोजन को अपने आहार में शामिल करें और जंक फूड से बचें। ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम युक्त भोजन जैसे नट्स, मछली, और दूध का सेवन करें। सही आहार से सूजन कम होती है और जोड़ों की सेहत में सुधार होता है।
6. वजन घटाएं- Loose Some Weight
मोटापे के कारण जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। वजन कम करने से घुटनों और कूल्हों पर पड़ने वाला भार कम होता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है। स्वस्थ वजन बनाए रखना न केवल जोड़ों की सुरक्षा करता है, बल्कि यह हार्ट की बीमारियों और डायबिटीज के जोखिम को भी कम करता है। वजन घटाने के लिए रोजाना 30 मिनट की वॉक और संतुलित आहार अपनाएं।
7. नियमित एक्सरसाइज करें- Exercise Regularly
शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें। योग, तैराकी या साइक्लिंग जैसे लो-इंपैक्ट एक्सरसाइज, जोड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं। नियमित एक्सरसाइज से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जो जोड़ों को सपोर्ट देती हैं। इससे घुटनों और रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ता है। रोजाना स्ट्रेचिंग और फिजिकल एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
मोटापे के कारण जोड़ों का दर्द एक गंभीर समस्या हो सकता है, लेकिन सही जीवनशैली और डॉक्टर के बताए उपायों को अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
कंप्यूटर पर घंटों काम करने वालों को होता है इन 5 समस्याओं का ज्यादा खतरा, जानें बचाव के उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version