Stretch Marks On Waist: कमर पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं। वजन बढ़ने के कारण शरीर में खिंचाव होता है और स्ट्रेच मार्क्स उभरने लगते हैं। वजन कम होने के दौरान भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं की कमर और पेट के हिस्से में स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं। स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए बाजार में तमाम तरह के उत्पाद बिकते हैं। ज्यादातर सभी में केमिकल्स होते हैं इसलिए इनका असर लंबे समय तक नहीं टिकता। स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने का प्राकृतिक तरीका ढूंढ रहे हैं, तो नैचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल की मदद से कमर पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आगे ऐसे ही 5 फायदेमंद तेल के बारे में आपको बताएंगे।
1. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल को जैतून का तेल भी कहते हैं। स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए जैतून के तेल की मालिश कर सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर तेल लगाकर 15 से 20 मिनट मालिश करें। फिर गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें। नियमित तौर पर दिन में 2 बार तेल की मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगेंगे।
2. कैस्टर ऑयल
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए कैस्टर ऑयल या अरंडी के तेल का उपयोग भी फायदेमंद माना जाता है। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं। त्वचा की नमी बढ़ाने और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए कैस्टर ऑयल को बादाम या नारियल तेल के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 2 से 3 महीने रोजाना इस तेल की मालिश करेंगे, तो स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाएंगे।
3. कोकोनट ऑयल
कमर पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल त्वचा को हाइड्रेट रखता है। नारियल तेल की मदद से त्वचा में कसावट आती है जिससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं। नारियल तेल को सीधा स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सकते हैं। नारियल तेल को हल्दी के साथ मिलाकर लगाना भी फायदेमंद होता है।
4. सरसों का तेल
कमर पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। सरसों के तेल को हाथ में लें। इसे दोनों हाथों के बीच हल्का रगड़ने के बाद कमर पर लगा लें। हल्के हाथों से मालिश करें। रोजाना रात को सोने से पहले सरसों के तेल से त्वचा की मालिश करेंगे, तो स्ट्रेच मार्क्स हल्के होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें- सेंसिटिव स्किन है तो गर्मियों में फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, नहीं होंगी परेशानियां
5. बादाम का तेल
कमर पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। बादाम का तेल लगाने से रूखी त्वचा, काली त्वचा, स्ट्रेच मार्क्स, फाइन लाइन्स आदि से छुटकारा मिलता है। बादाम के तेल में विटामिन ई होता है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है। बादाम तेल को हल्का गरम करके स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं।
कमर पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए बादाम तेल, सरसों का तेल, कोकोनट ऑयल, कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version