क्या डायबिटीज में अनार का जूस पी सकते हैं ?

Pomegranate juice Benefits for Diabetics: अनार का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है या नुकसानदायक?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज में अनार का जूस पी सकते हैं ?

डायबिटीज मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। डायबिटीज रोगी अगर अपनी डाइट का ख्याल न रखें, तो यह समस्या काफी बढ़ सकती है।  डायबिटीज मरीजों को मीठा खाने की सख्त मनाही होती है, क्योंकि  ये उनके शरीर में ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं, जिससे कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ने से मरीज को हार्ट अटैक, हाई बीपी, और किडनी फेलियर आदि समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर डायबिटीज मरीजों को स्वस्थ खानपान की सलाह देते हैं। । डायबिटीज रोगियों के मन में रोजाना के खानपान को लेकर कई सवाल उठते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या डायबिटीज में अनार का जूस पी सकते हैं? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

क्या डायबिटीज के मरीज अनार का जूस पी सकते हैं?

अनार खाने से शरीर को काफी पोषक तत्व मिलते हैं। अनार के बीज इंसुलिन सेंसटिविटी को कम करते हैं, जिस कारण शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा कंट्रोल में रहती है। आपको बता दें कि अनार में फाइबर मौजूद होता है, जो आपकी भूख को कंट्रोल रखने के साथ आपके पाचन को भी दुरुस्त रखता है। इसलिए आप चाहें तो साबुत अनार खा सकते हैं। लेकिन अनार का जूस बनाने पर बीज और फाइबर दोनों बाहर निकल जाते हैं इसलिए ये डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद नहीं होगा।  हालांकि आप अनार के जूस का थोड़ी मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको कोई नुकसान नहीं होगा। मगर ज्यादा मात्रा में इसे पीना आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। ध्यान रखें जब भी अनार के जूस का सेवन करें अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। जूस का सेवन करते समय इसकी मात्रा का विशेष रूप से ध्यान रखें। 

अनार का जूस पीने के अन्य फायदे

इम्यूनिटी को मजबूत करता है

अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बेहतर करने में मदद करते हैं। इसका सेवन शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। 

वजन घटाने में भी मिलती है मदद

अनार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और फाइबर की मात्रा अच्छी होने से अनार भूख को कंट्रोल करता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अनार में मौजूद विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स कील-मुहांसे को कम करके चेहरे पर ग्लो बढ़ाते हैं। इसके नियमित सेवन से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से भी बचा जा सकता है।

Pomegranate juice Benefits for Diabetics

दिल को रखे हेल्दी

अनार के जूस का सेवन करने से हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसका सेवन निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी घी? जानें इसके नुकसान और पहचान के तरीके

पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है

अनार का जूस नियमित रूप से पीने से पाचन-तंत्र को मजबूत बनता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं से बचाता है। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी घी? जानें इसके नुकसान और पहचान के तरीके

Disclaimer