Doctor Verified

मेनोपॉज के दौरान इन 5 कारणों से हो सकता है मांसपेशियों में दर्द, जानें राहत पाने के लिए क्या करें?

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस दौरान मांसपेशियों में दर्द होना भी एक आम समस्या है। मेनोपॉज में इन कारणों से मसल्स में दर्द हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान इन 5 कारणों से हो सकता है मांसपेशियों में दर्द, जानें राहत पाने के लिए क्या करें?


Muscle Pain in Menopause: मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलावों के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। मूड स्विंग, रात में पसीना आना, हॉट फ्लैशेज, वजन बढ़ना आदि मेनोपॉज के लक्षण माने जाते हैं। लेकिन, इस दौरान महिलाओं को कई शारीरिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। मेनोपॉज के दौरान मांसपेशियों में दर्द होना भी एक आम समस्या है। इस दौरान जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होने लगता है, जो महिलाओं की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। लेकिन, मेनोपॉज के दौरान मांसपेशियों में दर्द क्यों होता है (what causes muscle pain during menopause in hindi)? आइए, वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं-

मेनोपॉज के कारण मांसपेशियों में दर्द क्यों होता है?- Causes of Muscle Pain During Menopause in Hindi

1. हार्मोनल बदलाव

मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। एस्ट्रोजन का कम स्तर, हड्डियों को कमजोर बना सकता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, एस्ट्रोजन का स्तर कम होने की वजह से महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम भी बढ़ जाता है। मेनोपॉज के दौरान, हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द हो सकता है।

muscle-pain-in-menopause-inside

2. मसल स्टेम सेल्स का कम उत्पादन

मेनोपॉज के दौरान मांसपेशी स्टेम कोशिकाओं में कमी आने लगती है। इस स्थिति में नई मसल्स का उत्पादन रुक जाता है। इसकी वजह से अक्सर महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- सर्दी के मौसम में शरीर में ज्यादा दर्द क्यों होता है? जानें कारण और बचाव 

3. एंडोर्फिन का कम उत्पादन

मेनोपॉज के दौरान एंडोर्फिन का उत्पादन कम हो जाता है। आपको बता दें कि एंडोर्फिन एक प्रकार का मस्तिष्क रसायन है, जो दर्द और तनाव को दूर करने में मदद करता है। जब मेनोपॉज में एंडोर्फिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं हो पाता है, तो इसकी वजह से शरीर दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशील बन जाता है। इससे मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

4. साइटोकाइन और प्रोस्टाग्लैंडिन का स्तर बढ़ना

मेनोपॉज के दौरान शरीर में साइटोकाइन और प्रोस्टाग्लैंडिन का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में सूजन हो सकती है। साथ ही, मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दी के मौसम में मांसपेशियों में दर्द और अकड़न का कारण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से

5. वजन बढ़ना

मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलावों की वजह से तेजी से वजन बढ़ने लगता है। इससे शरीर पर दबाव ज्यादा पड़ने लगती है। इसकी वजह से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आपको वजन को नियंत्रण में रखना जरूरी होता है।

मेनोपॉज के दौरान होने वाले दर्द से राहत कैसे पाएं?

  • अगर आपको मेनोपॉज के दौरान मांसपेशियों में दर्द होता है, तो आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं।
  • अपनी डाइट में कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन जरूर शामिल करें।
  • मेनोपॉज के दौरान हल्का व्यायाम जरूर करें। इससे मांसपेशियों की अकड़न दूर होगी।
  • मेनोपॉज के दौरान फास्ट फूड और जंक फूड्स से पूरी तरह परहेज करें।
  • अगर आपको दर्द रहता है, तो आप राहत पाने के लिए हीटिंग बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • दर्द से राहत पाने के लिए अपने वजन को भी कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।

मेनोपॉज के दौरान दर्द से परेशान हैं, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। इस स्थिति में डॉक्टर आपके लिए कुछ दवाई लिख सकते हैं।

Main Image: meitra.com/Freepik
Inside Image: fortune.com

Read Next

मेनोपॉज में आप भी हैं शरीर के दर्द से परेशान, तो जानें राहत पाने के लिए क्या करें?

Disclaimer