Expert

मेनोपॉज में आप भी हैं शरीर के दर्द से परेशान, तो जानें राहत पाने के लिए क्या करें?

What to Do If You Have Body Pain: जब एक महिला को लगातार 12 महीनों तक पीरियड्स नहीं आते हैं, तो उसी स्थिति को मेनोपॉज के रूप में जाना जाता है। इस दौरान अधिकतर महिलाओं को जोड़ों के दर्द का सामना भी करना चाहिए। अगर आपको भी मेनोपॉज के दौरान दर्द होता है, तो जानें इससे राहत पाने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज में आप भी हैं शरीर के दर्द से परेशान, तो जानें राहत पाने के लिए क्या करें?


What to Do If You Have Body Pain: महिलाओं को अपने पूरे जीवन में कई बदलावों से गुजरना पड़ता है। एक उम्र के बाद महिलाओं को मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति से भी गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक सामान्य हिस्सा है। मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है, जब मासिक धर्म पूरी तरह से बंद हो जाता है। जब एक महिला को लगातार 12 महीनों तक पीरियड्स नहीं आते हैं, तो उसी स्थिति को मेनोपॉज के रूप में जाना जाता है। मेनोपॉज में अंडाशय प्रजनन हार्मोन का उत्पादन करना बंद कर देता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना आना, सोने में परेशानी, मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है। इस दौरान अधिकतर महिलाओं को जोड़ों के दर्द का सामना भी करना चाहिए। अगर आपको भी मेनोपॉज के दौरान दर्द होता है, तो मेनोवेदा की फाउंडर और मेनोपॉज कोच तमन्ना सिंह से जानें इससे राहत पाने के लिए क्या करें?

मेनोपॉज में पूरा शरीर दर्द करता है क्या करें?- What to Do If You Have Body Pain During Menopause in Hindi

1. बैलेंस डाइट लें

मेनोपॉज के दौरान दर्द होने पर आपको बैलेंस डाइट जरूर लेनी चाहिए। दरअसल, मेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने लगती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको बैलेंस डाइट जरूर लेनी चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में दूध, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां और अंडे शामिल कर सकते हैं। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। मेनोपॉज के दौरान अपनी डाइट में प्रोटीन के लिए दाल और फलियां भी जरूर शामिल करें।

2. कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट लें

अगर मेनोपॉज फेज में आप दर्द से परेशान रहते हैं, तो कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट भी जरूर शामिल करें। कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर आप कैल्शियम और विटामिन डी के सप्लीमेंट लेंगें।

इसे भी पढ़ें- क्या मेनोपॉज में देरी ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकता है? डॉक्टर से समझें

yoga-asanas-for-women-inside4

3. एक्सरसाइज करें

अगर आपको मेनोपॉज के दौरान दर्द होता है, तो आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। हालांकि, दर्द होने पर आपको हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है। इससे दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा, आपको वॉक और योग का अभ्यास भी करना चाहिए।

4. स्ट्रेस कम करें

कई बार ज्यादा तनाव में रहने की वजह से भी शरीर में दर्द होने लगता है। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए आपको स्ट्रेस से बचना चाहिए। स्ट्रेस कम करने के लिए आपको ध्यान लगाना चाहिए। मेडिटेशन करने से भी लाभ मिलता है। मेनोपॉज में दर्द को कम करने के लिए आपको स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- World Menopause Day: 40 से 45 साल की उम्र में मेनोपॉज होने पर दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण, जरूर दें ध्यान

5. हार्मोनल बैलेंस बनाए रखें

मेनोपॉज के दौरान शरीर में हार्मोन्स गड़बड़ा जाते हैं। हार्मोनल असंतुलन के कारण भी शरीर में दर्द हो सकता है। अगर आपको अक्सर ही शरीर में दर्द बना रहता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

Read Next

पुरुषों से ज्यादा मोटी क्यों होती हैं महिलाओं की जांघें? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version