Doctor Verified

World Menopause Day: 40 से 45 साल की उम्र में मेनोपॉज होने पर दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण, जरूर दें ध्यान

कुछ महिलाओं में मेनोपॉज जल्दी यानी 40 से 45 की उम्र के बीच में ही शुरू हो जाता है। जल्दी मेनोपॉज शुरू होने के कई कारण हो सकते हैं। जल्दी मेनोपॉज शुरू होने पर कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Menopause Day: 40 से 45 साल की उम्र में मेनोपॉज होने पर दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण, जरूर दें ध्यान

Menopause symptoms in Early Age: एक महिला में  मेनोपॉज या रजोनिवृत्ति तब आता है, जब उसे मासिक धर्म यानी पीरियड्स आने पूरी तरह से बंद हो जाते हैं। जब किसी महिला को लगातार 12 महीनों तक पीरियड्स नहीं आते, तो इसे मेनोपॉज के रूप में जाना जाता है। मेनोपॉज आने पर महिलाओं का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान, महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का उत्पादन कम हो जाता है। इस दौरान महिला के गर्भवती होने की क्षमता भी खत्म हो जाती है। आमतौर पर 45 से 50 साल की उम्र के बीच में मेनोपॉज शुरू होता है। लेकिन, कुछ महिलाओं में मेनोपॉज जल्दी यानी 40 से 45 की उम्र के बीच में ही शुरू हो जाता है। जल्दी मेनोपॉज शुरू होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें पारिवारिक इतिहास, ऑटोइम्यून रोग और कैंसर का इलाज शामिल हैं। जल्दी मेनोपॉज शुरू होने पर कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। हर साल 18 अक्टूबर को विश्व मेनोपॉज दिवस (World Menopause Day) मनाया जाता है। आइए, इस मौके पर मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं 40 से 45 की उम्र में मेनोपॉज शुरू होने के लक्षण

40 से 45 की उम्र में मेनोपॉज के लक्षण

1. हर वक्त थकान और सुस्ती

अगर आप 40 से 45 के उम्र की हैं और हर वक्त थकान-सुस्ती महसूस करती हैं, तो ये मेनोपॉज का संकेत हो सकते हैं। हर समय थकान, सुस्ती और कमजोरी बने रहना, मेनोपॉज के कारण हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स अनियमित है। साथ ही, थकान और सुस्ती भी हो रही है, तो इसे मेनोपॉज का संकेत समझा जा सकता है। इसके साथ ही, सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या भी हो सकती है।

2. ड्राई और बेजान स्किन

अगर आपकी स्किन ड्राई और बेजान नजर आ रही है, तो यह भी मेनोपॉज का संकेत हो सकता है। त्वचा पर खुजली होना और त्वचा की ड्राईनेस, मेनोपॉज के लक्षण हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन 6 कारणों से जल्दी शुरू हो सकता है मेनोपॉज, लक्षणों पर दें ध्यान

menopause symptoms

3. सेक्स करने की इच्छा कम होना

सेक्स की इच्छा कम होना भी, 40 से 45 की उम्र में होने वाले मेनोपॉज का लक्षण हो सकता है। अगर आपको 40 की उम्र के बाद ही, सेक्स की इच्छा कम होने लगी है, तो ये मेनोपॉज का संकेत हो सकता है। दरअसल, इस स्थिति में एस्ट्रोजन का उत्पादन कम होने लगता है। इससे यौन संबंध बनाने की इच्छा भी कम होने लगती है।

4. स्तनों में दर्द होना

स्तनों में दर्द होना भी 40 से 45 की उम्र में होने वाले मेनोपॉज का लक्षण हो सकता है। अगर आपको इस उम्र में अक्सर ही स्तनों में दर्द रहता है, तो ये मेनोपॉज का संकेत हो सकता है। 

5. वजाइनल ड्राइनेस

योनि में सूखापन या वजाइनल ड्राइनेस भी मेनोपॉज का संकेत हो सकता है। अगर आपको योनि में ड्राइनेस महसूस हो रही है, तो इस नजरअंदाज न करें।

इसे भी पढ़ें- क्या है मेनोपॉज की समस्या? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके

6. हॉट फ्लैशेज

मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज जैसे लक्षण नजर आना सबसे आम है। इसमें शरीर के ऊपरी हिस्से में अचानक गर्मी महसूस होने लगती है। खासकर, चेहरे, गर्दन और छाती पर गर्मी लगने लगती है।

40 से 45 की उम्र में मेनोपॉज होने पर हर वक्त थकान-सुस्ती, ड्राई- बेजान स्किन, सेक्स करने की इच्छा कम होना, स्तनों में दर्द होना, वजाइनल ड्राइनेस और हॉट फ्लैशेज जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

Read Next

क्या पेरिमेनोपॉज के बाद दोबारा पीरियड्स शुरू हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer