Doctor Verified

इन 6 कारणों से जल्दी शुरू हो सकता है मेनोपॉज, लक्षणों पर दें ध्यान

Early Menopause Causes in Hindi: जब लगातार 12 महीनों तक पीरियड्स नहीं होते हैं, तो इस स्थिति को मेनोपॉज कहा जाता है। कुछ महिलाओं में मेनोपॉज कम उम्र में क्यों हो जाता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 6 कारणों से जल्दी शुरू हो सकता है मेनोपॉज, लक्षणों पर दें ध्यान


Menopause at Early Age: महिलाओं को अपने संपूर्ण जीवन में कई बदलावों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को 10-12 साल की उम्र में पीरियड्स शुरू होते हैं। वहीं, एक उम्र के बाद पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। पीरियड्स के पूरी तरह बंद हो जाने की स्थिति को मेनोपॉज के रूप में जाना जाता है। यानी अगर किसी महिला को लगातार 12 महीनों तक मासिक धर्म या पीरियड्स नहीं हुए, तो इस स्थिति को मेनोपॉज या रजोनिवृत्ति माना जाता है। दरअसल, मेनोपॉज में महिला के अंडाशय हार्मोन का उत्पादन करना बंद कर देते हैं। इससे मासिक धर्म पूरी तरह से बंद हो जाते हैं। हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना आना, योनि में ड्राईनेस, सोने में मुश्किल, मूड में बदलाव, थकान, चिंता, बालों का झड़ना आदि मेनोपॉज के लक्षण हो सकते हैं। वैसे तो 48 या 50 साल की उम्र के बाद मेनोपॉज शुरू होता है। लेकिन, कुछ महिलाओं में मेनोपॉज जल्दी शुरू हो जाता है। आइए, मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से विस्तार से जानते हैं मेनोपॉज जल्दी शुरू होने के कारण क्या हैं (Menopause Jaldi Shuru Hone ke Karan)

मेनोपॉज जल्दी शुरू होने के कारण- Menopause at Early Age Causes in hindi

1. पारिवारिक इतिहास

पारिवारिक इतिहास, मेनोपॉज जल्दी शुरू होने का एक मुख्य कारण है। अगर किसी महिला की मां को जल्दी मेनोपॉज शुरू हुआ हो, तो उसमें भी मेनोपॉज जल्दी शुरू होने की संभावना हो सकता है। 

2. ऑटोइम्यून बीमारियां

ऑटोइम्यून बीमारियां जैसे- थायराइड, रूमेटाइड गठिया या एचआईवी आदि भी मेनोपॉज जल्दी शुरू होने का कारण बन सकते हैं। अगर किसी महिला को इनमें से कोई बीमारी है, तो उसे मेनोपॉज उम्र से पहले शुरू हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान हो जाती हैं ब्लैडर से जुड़ी समस्याएं, जानें इसे हेल्दी रखने के 5 टिप्स

menopause

3. कैंसर का इलाज

कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी जैसे कैंसर उपचार भी मेनोपॉज जल्दी आने का कारण हो सकते हैं। यानी कैंसर से पीड़ित महिलाओं में मेनोपॉज जल्दी आ सकता है। 

4. गर्भाशय को हटाना

दरअसल, जब पीरियड्स पूरी तरह से आने बंद हो जाते हैं, तो इसी स्थिति को मेनोपॉज कहा जाता है। अगर किसी महिला का ऑपरेशन के जरिए गर्भाशय हटा दिया जाता है, तो जल्दी मेनोपॉज शुरू हो सकता है। गर्भाशय यानी बच्चेदानी को हटाने के बाद पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं।

5. अंडाशय को निकाल देना

जब अंडाशय को निकाल दिया जाता है, तो भी मेनोपॉज जल्दी आ जाता है। अंडाशय को निकालने की सर्जरी के बाद से मेनोपॉज जल्दी आ जाता है।

इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान न करें इन 5 चीजों का सेवन, ब‍िगड़ सकती है सेहत

6. खराब जीवनशैली

खराब जीवनशैली भी जल्दी मेनोपॉज का कारण बन सकता है। जो महिलाएं धूम्रपान या एल्कोहल का सेवन करती हैं, उनमें मेनोपॉज जल्दी शुरू हो सकता है। हालांकि, धूम्रपान और एल्कोहल, सेहत के लिए भी बेहद नुकसानदायक होते हैं।

पारिवारिक इतिहास, ऑटोइम्यून बीमारियां, कैंसर का इलाज, गर्भाशय को हटाना, अंडाशय को निकाल देना या खराब जीवनशैली मेनोपॉज जल्दी शुरू होने का कारण हो सकते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में मेनोपॉज जल्दी शुरू होने का कोई कारण नहीं होता है। 

Read Next

क्या IVF ट्रीटमेंट के बाद पूरी तरह बेड रेस्ट करना जरूरी होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version