Foods to Avoid in Menopause: जब महिला को एक साल तक पीरियड्स नहीं आते, तो मेनोपॉज की स्थिति बनती है। मेनोपॉज में हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव होता है। यह समय शारीरिक और मानसिक समस्याओं से भरा हुआ होता है। इस दौरान अनियमित रक्तस्राव, मूड में बदलाव, हॉट फ्लैश की समस्या, वजन बढ़ना और अनिद्रा जैसी समस्याएं होती हैं। मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। इस दौरान कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनका सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसी 5 चीजों के बारे में आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
1. प्रोसेस्ड फूड न खाएं- Avoid Processed Food During Menopause
प्रोसेस्ड चीजें जैसे- चिप्स या कुकीज का सेवन न करें। ये चीजें आपको खाने में भले ही स्वादिष्ट लगें, पर इनमें सोडियम और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसी चीजों का सेवन करने से आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
टॉप स्टोरीज़
2. कैफीन का सेवन न करें- Avoid Caffeine During Menopause
मेनोपॉज के दौरान कैफीन या एल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। कैफीन का सेवन करने से हॉट फ्लैशेज की समस्या बढ़ सकती है। चाय या कॉफी पीने के बजाय आप ग्रीन टी, पिपरमिंट टी या अन्य किसी हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।
3. सैचुरेटेड फैट युक्त चीजें न खाएं- Avoid Saturated Fat During Menopause
मेनोपॉज के दौरान सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम कर दें। सैचुरेटेड फैट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है। मीट, होल मिल्क, आइसक्रीम और चीज जैसी चीजों में सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसलिए इन चीजों का सेवन करने से बचें। इससे मेनोपॉज के दौरान वजन बढ़ सकता है। वजन बढ़ने से अन्य शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
4. मिर्च-मसाले वाला भोजन न खाएं- Avoid Spicy Food During Menopause
मेनोपॉज के दौरान ज्यादा मिर्च-मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। कुछ एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि ज्यादा मिर्च वाली चीजों का सेव न करने से मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट? जानें मेनोपॉज में क्या खाना है फायदेमंद
5. मीठी चीजों को कम करें- Eat Less Sugary Food During Menopause
मेनोपॉज के दौरान ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से बचें। मेनोपॉज के दौरान स्ट्रेस के कारण आपको स्वीट क्रेविंग हो सकती है। लेकिन ज्यादा मीठा खा लेने से आपको थकान भी होगी और ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाएगा इसलिए मीठी चीजों से बचना चाहिए।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।